![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/03_09_2021-bjp_congress_21986637_1.jpg)
RGA न्यूज़
भाजपा संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह पर भाजपा ने एक बार फिर बरेली जिले को लेकर भरोसा जताया है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जिला प्रभारियों की लिस्ट सोमवार देर शाम जारी की।
बरेली में भाजपा ने संतोष पर जताया भरोसा, महानगर के प्रभारी होंगे पंकज गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की लिस्ट
बरेली, भाजपा संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह पर भाजपा ने एक बार फिर बरेली जिले को लेकर भरोसा जताया है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जिला प्रभारियों की लिस्ट सोमवार देर शाम जारी की। जिसमें बरेली जिला और आंवला जिला के लिए बतौर प्रभारी संतोष सिंह को ही जिम्मेदारी दी गई है। संतोष सिंह ने पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी संगठन में लगातार सक्रियता बनाकर रखी थी। बरेली महानगर प्रभारी गोपाल अंजन का प्रभार बदला है। अब महानगर की जिम्मेदारी पंकज गुप्ता को दी गई है।
आज बरेली में होंगे संघ के अखिल भारतीय सहसंपर्क प्रमुख रामलाल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में अखिल भारतीय सहसंपर्क प्रमुख रामलाल बरेली में दो दिन प्रवास पर होंगे। उनके प्रवास की शुरुआत बरेली विभाग में आंवला, बरेली और बहेड़ी के संगठन श्रेणी के बौद्धिक शारीरिक और व्यवस्था के प्रमुखों और जागरण श्रेणी के संपर्क, सेवा और प्रचार के प्रमुखों के साथ बैठक से होगी। इसमें पिछले साल के कामकाज पर चर्चा होगी। समन्वय की बैठक होगी। जिसमें सारे विभागों के पदाधिकारी शामिल होंगे। बुधवार को वह आइवीआरआइ वैज्ञानिक और चिकित्सक के साथ वह वर्तमान स्थितियों और भविष्य की संभावनाओं पर बातचीत करेंगे। बुधवार को वह वरिष्ठ स्वयंसेवकों से उनके घर मिलने पहुंचेंगे।
कांग्रेस ने साधा निशाना बोले- प्रदेश में नहीं थम रहा बुखार का कहर
प्रदेश में वायरल बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू और बुखार का प्रकोप बढ़ने से मौतों का सिलसिला भी बढ़ता जा रहा है। यूपी के चार जिलों में बुखार से अब तक लगभग 116 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने इसे सरकार की लापरवाही बताया है। कहा कि न तो जिलों में नगर निगम की ओर से साफ सफाई हो रही है और ना ही दवाई का छिड़काव। बड़े स्तर पर हो रहा है। सिर्फ खानापूरी चल रही है। जिस तरह कोरोना महामारी में लापरवाही की गई। ना ही अस्पतालों में बेड, ना ही आक्सीजन, ना ही स्टाफ उसी तरह अब जब बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप चल रहा है। अब फिर वही लापरवाही की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में स्थिति बहुत ज्यादा खराब है। अगर शीघ्र ही इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो पार्टी आंदोलन करेगी।