

RGA न्यूज़
बुधवार की सुबह अचानक आई तेज आंधी ने एक मजदूर की जान ले ली। गांव में अपने घर जाते समय आंधी के कारण विद्युत खंभा (सीमेंट) टूटकर मजदूर के ऊपर गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मजदूर को उपचार के लिए आगरा ले गए।
मजदूर की मौत पर विलाप करती घर की महिलाएं।
सादाबाद, बुधवार की सुबह अचानक आई तेज आंधी ने एक मजदूर की जान ले ली। गांव में अपने घर जाते समय आंधी के कारण विद्युत खंभा (सीमेंट) टूटकर मजदूर के ऊपर गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मजदूर को उपचार के लिए आगरा ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गरीब मजदूर की मौत से परिवार के लोगों में हाहाकार मच गया है।
बुधवार की सुबह आई तेजी आंधी से गिरा खंभा
क्षेत्र के गांव गहचौली में बुधवार को अचानक सुबह 10:30 बजे के करीब तेज आंधी का एक झटका आया। जिसमें एक बिजली का खंभा टूट कर जा गिरा। उसी वक्त आंधी को देखते हुए गांव का एक युवक 41 वर्षीय छोटे लाल पुत्र विजय सिंह निकल कर जा रहा था। अचानक ही बिजली का खंभा टूट कर उसके ऊपर जाकर आ गिरा, जिससे मजदूर छोटेलाल खंभे के नीचे दब गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने दौड़कर उसे खंबे के नीचे से निकाला। मजदूर छोटेलाल दबने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल ही प्राइवेट वाहन से आगरा ले गए। जहां उसे एक अस्पताल में चिकित्सकों को दिखाया, लेकिन तब तक छोटेलाल की मौत हो चुकी थी। बाद में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह जानकारी गांव में छोटेलाल के स्वजन को होने पर घर परिवार के लोगों में हाहाकार मच गया। मृतक पर छोटे-छोटे बच्चे हैं। मृतक भूमिहीन मजदूर है, मजदूरी करके अपने घर का गुजारा करता था। मजदूर की मौत से उसके घर पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
कई बार की गयी थी खंभे की शिकायत
स्थानीय लोगों ने बताया कि खंभा काफी जर्जर हो चुका था। इस बारे में बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत की गयी थी लेकिन विभाग ने हर बार अनसुना कर दिया। अगर विभाग समय पर चेत जाता तो ये हादसा न होता।