RGA न्यूज़
नवाबगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात चापड़ से गले पर वार कर मां-बेटी की हत्या की गई। अंजली सरोज पत्नी दिलीप कुमार सरोज व उसकी पुत्री संजीवनी को जान से मारा गया है। वे दोनाें घर के बरामदे में सो रही थीं।
प्रयागराज के नवाबगंज में मां-बेटी की हत्या कर दी गई है।
प्रयागराज, प्रयागराज जनपद में दोहरा हत्याकांड की वारदात हुई। नवाबगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात मां-बेटी की हत्या कर दी गई। दोनों के गले पर चापड़ से दरिंदों ने वार किया था। वहीं एक वर्ष के मासूम को हत्यारों ने सही सलामत छोड़ दिया। हत्याकांड की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल की जा रही है। हालांकि अभी तक हत्यारों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका है। और न ही हत्या की वजह अभी पता चली है। मौके पर पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम के साथ डाग स्क्वायड भी पहुंच कर जांच-पड़ताल कर रहा है।
बरामदे में सो रही थीं मां-बेटी
जगदीशपुर मसनी गांव नवाबगंज और होलागढ़ थाना क्षेत्रों के बार्डर पर स्थित है। फिलहाल यह गांव नवाबगंज थाना क्षेत्र में आता है। गांव के गोडवा बस्ती में गुरुवार की रात चापड़ से गला काट कर दो हत्या की गई, जिनमें 35 वर्षीय अंजली सरोज पत्नी दिलीप कुमार सरोज व उसकी 12 वर्षीय पुत्री संजीवनी को जान से मारा गया है। मां-बेटी रोज की तरह गुरुवार की रात में भी घर के बरामदे में सो रही थीं।
मासूम ऋषभ को हत्यारों ने छोड़ दिया
रात में किसी समय अज्ञात बदमाशाें ने अंजली और संजीवनी की हत्या कर दी। दिलीप कुमार पुणे में नौकरी करता है। वह पांच माह माह पूर्व घर से वापस नौकरी पर गया था। घटना की जानकारी डेढ़ वर्षीय पुत्र ऋषभ रोते हुए वह आपने बाबा के घर पहुंचा, जिनका घर करीब 25 मीटर दूरी पर है। वहां पर गया तब लोगों ने उसके शरीर पर खून लगा देखा। बाबा राम सजीवन आदि लोग उसके घर पहुंचे तो होश उड़ गए। संजीवनी गांव के ही परिषदीय विद्यालय में कक्षा 5 में पढ़ती थी।
बड़ी बेटी दिल्ली में है व एक बेटा बुआ के घर
अंजली सरोज के दो बेटे और दो बेटी हैं। बड़ी 15 वर्षीय बेटी संजना एक पखवाड़ा पूर्व दिल्ली गई थी। वहीं दूसरे नंबर का 13 वर्षीय बेटा शुभम अपनी बुआ के घर करीब पांच दिन पूर्व पूरब नारा गया था। गुरुवार की रात में घर पर सिर्फ तीन लोग ही थे। अंजली और संजीवनी की हत्या की गई लेकिन अंजली के एक वर्षीय बेटा ऋषभ को हत्यारों ने छोड़ दिया। हत्या की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं सूचना पाकर नवाबगंज पुलिस पहुंची। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।