![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/27_09_2021-bjp_22059856.jpg)
RGA न्यूज़
अलीगढ़ भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में किलेबंदी के लिए तैयारी कर ली है। पार्टी ने मुख्य संगठन के साथ मोर्चा और प्रकोष्ठों का गठन कर लिया है। अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है जिससे चुनाव में दमदारी से लड़ा जा सके।
भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में किलेबंदी के लिए तैयारी कर ली है।
अलीगढ़, भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में किलेबंदी के लिए तैयारी कर ली है। पार्टी ने मुख्य संगठन के साथ मोर्चा और प्रकोष्ठों का गठन कर लिया है। अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे चुनाव में दमदारी से लड़ा जा सके। अब देखना होगा कि यह किलेबंदी कितनी प्रभावी होती है।
चुनाव से पहले संगठन की सभी इकाइयां गठित
भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन की सभी इकाईयों को गठित कर लिया है, जिससे सभी को चुनाव में लगाया जा सके। भाजपा ने हमेशा संगठन पर विशेष ध्यान दिया है। इसलिए मुख्य इकाई का गठन करने के बाद मोर्चा, प्रकोष्ठ और विभागों का गठन कर दिया है। मुख्य संगठन में जिला और महानगर की इकाई होती है। इसमें जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह हैं और महानगर अध्यक्ष डा. विवेक सारस्वत हैं। दोनों इकाइयों की कार्यकारिणी घोषित है। इसके बाद मोर्चा प्रमुख इकाई होती है। मोर्चा में जिलाध्यक्ष धर्मवीर लोधी हैं तो महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता हैं। इन दोनों युवाओं के कंधे पर ही युवाओं की बागडोर है। चूंकि भाजपा में युवा मोर्चा सबसे अहम इकाई मानी जाती है। इसलिए इसमें तेजतर्रार कार्यकर्ता को आगे करने की कोशिश की जाती है, जिससे वह हर मोर्च में आगे निकल सके।
कार्यकारिणी पर चल रहा विशेष मंथन
हालांकि, अभी तक युवा मोर्चा के अध्यक्षों के बाद कार्यकारिणी की घोषणा नहीं हुई है। उस पर विशेष मंथन चल रहा है, जिससे कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता को आगे बढ़ाया जा सके। इसी प्रकार प्रकोष्ठ का भी गठन कर दिया गया है। इसमें चिकित्सा, शिक्षा, खेलकूद, झुग्गी-झोपड़ी, निषाद आदि प्रकोष्ठ हैं। इन प्रकोष्ठों का कार्य अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य करना होता है। प्रकोष्ठ के माध्यम से समस्याओं का निदान करना होता है। भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह का कहना है कि सिर्फ युवा मोर्चा की इकाई शेष है, बाकी इकाइयां गठित कर दी गई हैं। हमारी चुनाव की पूरी तैयारी है। कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। अक्टूबर में संगठन की ओर से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। फिलहाल अभी संपर्क और संवाद चल रहा है। ऋषिपाल सिंह ने कहा कि भाजपा जब सत्ता में नहीं रही है, फिर भी वह संगठन पर विशेष ध्यान देती रही है। जिससे समाज में कार्य किया जा सके। इसलिए भाजपा का मूल उद्देश्य है कि सत्ता के माध्यम से राष्ट्र को मजबूत किया जा सके। अन्य दलों में ऐसा नहीं होता है, जब वह सत्ता में रहते हैं तो उनका संगठन मजबूत रहता है, वरना उसके बाद वह संगठन पर ध्यान नहीं देते हैं।
आगामी चुनाव के लिए पूरी टीम ने कसी कमर
महानगर अध्यक्ष डा. विवेक सारस्वत ने कहा कि आगामी चुनाव के लिए पूरी टीम ने कमर कस ली है। संगठन के कार्यक्रमों को हम बेहतर तरीके से करेंगे। हमारा सौभाग्य रहा कि 14 सितंबर को पीएम नरेन्द्र मोदी का पाथेय हम सभी को मिला है, जिससे हम मजबूती के साथ कार्य करेंगे। विवेक सारस्वत ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी है, इसी मुद्दे को लेकर हम जनता के बीच जा रहे हैं। पीएम मोदी अौर योगी की कल्याणकारी योजनाओं को भी लोगाें तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।