![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/28_09_2021-18_03_2021-bjp_flag_01_21475733_22062349.jpg)
RGA न्यूज़
भारतीय जनता पार्टी महानगर कमेटी की टीम का विस्तार सोमवार को भाजपा सिविल लाइंस कार्यालय पर हुआ। महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा ने महानगर टीम का विस्तार किया। इसमें सोनू कालरा को मंत्री बनाया है।
बरेली में भाजपा महानगर टीम का हुआ विस्तार
बरेली, भारतीय जनता पार्टी महानगर कमेटी की टीम का विस्तार सोमवार को भाजपा सिविल लाइंस कार्यालय पर हुआ। महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा ने महानगर टीम का विस्तार किया। इसमें सोनू कालरा को मंत्री और रतन माथुर, गौरव वर्मा, लक्ष्य विशिष्ट, सुनैना वर्मा, बंटी श्रीवास्तव, आशु सक्सेना को कार्यकारिणी सदस्य बनाया है। सिविल लाइंस भाजपा कार्यालय में आयोजन के दौरान महानगर महामंत्री प्रतेश पांडे, अधीर सक्सेना, प्रभु दयाल लोधी, डॉ तृप्ति गुप्ता, अरुण, विष्णु, देवेंद्र जोशी, बंटी ठाकुर, रेखा, अमरीश कठेरिया, सूर्यकांत मौर्य, रूपेंद्र पटेल, हरबंस सेठी, श्वेत सक्सेना मौजूद रहे।
महिलाओं काे बताया मतदान का महत्व
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को वीरांगना अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में मतदान में महिलाओं की भूमिका विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। वनस्पति विज्ञान की डा. हिमशिखा यादव ने महिलाओं द्वारा अपनी समस्याओं के समाधन के लिए अपना वोट डालकर सरकार चुनने की क्षमता के विषय में उन्होंने जानकारी दी। वहीं मिशन शक्ति अभियान के तहत गणित के प्राध्यापक रविंद्र कुमार ने महिलाओं की राजनीति में भूमिका विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने तमाम महिला नेताओं का उदाहरण देते हुए छात्राओं को सशक्तीकरण के लिए प्रेरित किया। परामर्श मनोविज्ञान की ममता अम्बुजाननी, प्राचार्य डा. मनीषा राव आदि मौजूद रह
काॅॅलेज में 30 से पहले जमा करें प्रमाण पत्र
वीरांगना अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डा. मनीषा राव ने जिन छात्राओं ने स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए महाविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कराया है। उनसे आवेदन पत्र की हार्ड कापी सभी आवश्यक दस्तावेजों व प्रमाण पत्रों के साथ 30 सितंबर तक महाविद्यालय में जमा करने की अपील की है। अन्यथा की स्थिति में उन्होंने प्रवेश के लिए उन पर विचार करना संभव न होने की बात कही।