RGA न्यूज़
भाजपा विधान सभा चुनाव 2022 की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल जुटे हैं। ऐसे में भाजपा भी मिशन 2022 में जुटी है। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठित कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अनुशासनहीनता पर कार्रवाई भी की जा रही है।
अनुशासनहीनता के आरोप में भाजपा के दो पदाधिकारियों को निलंबित किया गया है।
प्रयागराज, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रयागराज में दो पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबन की यह कार्रवाई अनुशासनहीनता पर की गई है। महिला मोर्चा की महामंत्री काजल कैथवाथ और पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिवाकर त्रिपाठी को छह वर्ष के लिए निलंबित कर दिया है। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने दोनों नेताओं के निलंबन की पुष्टि की है।
मिशन 2022 के बीच पार्टी के लोगों को संगठित कर रही भाजपा
भाजपा विधान सभा चुनाव 2022 की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल जुटे हैं। ऐसे में भाजपा भी मिशन 2022 में जुटी है। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठित कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अनुशासनहीनता पर कार्रवाई भी की जा रही है।
जानें, महिला मोर्चा की महामंत्री के निलंबन का कारण
पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा महिला कार्यसमिति की बैठक 15 सितंबर को हुई थी। इसमें भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य गीता शाक्या के आगमन की तैयारियों पर चर्चा चल रही थी। इसी बीच महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष शिखा रस्तोगी और महानगर महामंत्री काजल कैथवास के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था। जानकारी मिलने पर काजल के पति भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि शिखा रस्तोगी के साथ हाथापाई भी हुई। इस समय घटनाक्रम पर पर्दा डालने की कोशिश की गई। बाद में पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया और कार्रवाई करने का निर्णय लिया।
भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पर यह है आरोप
इसी क्रम में भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिवाकर त्रिपाठी के ऊपर भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। दोनों मामले प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल तक भी पहुंचे थे। यही वजह है कि कार्रवाई की गई। आगे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए संगठन के पदाधिकारियों को सजग रहने के लिए कहा गया है।