भाजपा यमुनापार जिला के २० मंडल मीडिया प्रभारी घोषित, जानिए सबके नाम

harshita's picture

RGA न्यूज़

संगठन का प्रयास है कि सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को एकजुट किया जाए। जो रूठे हैं उन्हें भी मनाया जाए। सभी को किसी ने किसी प्रकोष्ठ से जोड़कर जिम्मेदारी भी दी जा रही है। पार्टी अपने मीडिया प्रभाग को भी मजबूत बना रही है।

भाजपा मिशन २०२२ की तैयारी में लगी है। अलग अलग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की घोषणा की जा रही है।

प्रयागराज, भाजपा मिशन २०२२ की तैयारी में लगी है। इसके लिए अलग अलग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की घोषणा की जा रही है। संगठन का प्रयास है कि सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को एकजुट किया जाए। जो रूठे हैं उन्हें भी मनाया जाए। सभी को किसी ने किसी प्रकोष्ठ से जोड़कर जिम्मेदारी भी दी जा रही है। पार्टी अपने मीडिया प्रभाग को भी मजबूत बना रही है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन पर यमुनापार के दो जिला सह-मीडिया प्रभारी व बीस मंडलों के मीडिया प्रभारी नियुक्ति किए हैं।

यह है प्रभारियों के नाम

यमुनापार जिला सह-मीडिया प्रभारी राम कुमार शर्मा, जिला सह-मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार मिश्र, सोमेश्वर महादेव मंडल से रोहित केसरवानी, चाका मंडल अभिषेक सिंह, भीरपुर मंडल आशीष कुमार त्रिपाठी,भडे़वरा मंडल आलोक शुक्ला, करछना मंडल उमेश पांडेय, कोरांव मंडल नरेंद्र सिंह, अयोध्या मंडल नयन मिश्रा, कोहणार मंडल अभिषेक मिश्रा, बड़ोखर मंडल अभिनव सिंह, लेडियारी मंडल राम गोपाल मिश्र, शंकरगढ़ मंडल संदीप सिंह, नारीबारी मंडल विवेक सिंह, कौधियारा मंडल रत्नाकर तिवारी, लालापुर मंडल इंद्रेश सिंह, जसरा मंडल आलोक कुमार पाठक, सिरसा मंडल रोशनलाल पाल, उरूवा मंडल अमरजीत जैसल, मेजा मंडल धर्मेंद्र चंद्रा, दिघिया मंडल विवेक कुमार मिश्रा, मांडा मंडल अरविंद कुमार बिंद को मंडल मीडिया प्रभारी के दायित्व देकर जिम्मेदारी सौंपी है। जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने जिला सह मीडिया प्रभारी व मंडल मीडिया प्रभारियों के नवनियुक्ति पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा अब सरकार और पार्टी के योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर सबको कमल खिलाने के प्रयास में जुटना होगा। जिला पदाधिकारियों ने सभी मीडिया प्रभारी को शुभकामनाएं दी हैं।

पत्रक भी बांट रहे संगठन के सदस्य

भाजपा इन दिनों सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए पत्रक भी बांट रही है। इसके लिए टोलियां गांव, घर मोहल्लों में भ्रमण कर रही हैं। यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने बताया कि पार्टी से जुड़े लोग और अधिक समय दे रहे हैं। चुनाव तक यह क्रम जारी रहेगा।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.