प्रियंका लखनऊ से संभालेंगी मोर्चा, अब सिर्फ सप्ताह के  में जाएंगी दिल्ली, दस को वाराणसी में करेंगी रैली

harshita's picture

RGA न्यूज़

प्रियंका गांधी वाड्रा ने तय कर लिया है कि अब वह हर हफ्ते में सोमवार से शुक्रवार तक लखनऊ में रहेंगी। इस दौरान वह उत्तर प्रदेश के किसी अन्य जनपद में भी प्रवास कर सकती हैं

वह लखनऊ में अधिकांश समय देने के साथ ही प्रदेश का भ्रमण भी करेंगी

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को पुराना गौरव दिलाने के लिए संकल्पित पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपना मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा अब सोमवार से शुक्रवार तक उत्तर प्रदेश में रहेंगी। सिर्फ वीकेंड में दिल्ली जाएंगी। उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर वह लखनऊ में अधिकांश समय देने के साथ ही प्रदेश का भ्रमण भी करेंगी।

उत्तर प्रदेश के लिए बेहद गंभीर हो चुकीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने अब खुद ही जमीनी हकीकत जानने का फैसला किया है। भाजपा सहित अन्य दल के उत्तर प्रदेश को पिकनिक स्पॉट समझने के तंज को प्रियंका गांधी अब झुठलाने की प्रक्रिया में हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने तय कर लिया है कि अब वह हर हफ्ते में सोमवार से शुक्रवार तक लखनऊ में रहेंगी। इस दौरान वह उत्तर प्रदेश के किसी अन्य जनपद में भी प्रवास कर सकती है। अब वह सिर्फ शनिवार व रविवार को दिल्ली में अपने परिवार को समय देंगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अब अपना सारा प्लान तैयार कर लिया है। इसी के तहत 10 अक्टूबर को प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी में एक रैली करेंगी। इसके साथ ही प्रदेश भर में 17 अक्टूबर से कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा शुरू होगी। प्रतिज्ञा यात्रा प्रदेश में चार अलग-अलग जगह से बस से निकाली जाएगी। यात्रा का समापन नवम्बर में लखनऊ में होगा। कांग्रेस ने नवंबर में लखनऊ में एक बड़ी रैली की भी योजना तैयार की है। इस रैली में देश के बड़े नेता भी शामिल होंगे। यह सभी कार्यक्रम प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में ही होंगे।  

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.