![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/01_10_2021-bareilly_nagar_nigam_jagran_22072231.jpg)
RGA न्यूज़
कुतुबखाना माडल टाउन और राजेंद्रनगर में दुकान शोरूम और व्यवसायिक भवनों पर सीलिंग कार्रवाई होने के बाद व्यापारियों का विरोध शुरू हुआ। कुछेक जगहों पर टैक्स वसूलने के लिए निकली टीमों के साथ व्यापारियों की नोक-झोक भी हुई।
बरेली में हाउस टैक्स के बकाये को लेकर व्यापारियों की टैक्स निरीक्षकों से हुई नोकझोंक, बंद दुकानों को किया सील
बरेली, कुतुबखाना, माडल टाउन और राजेंद्रनगर में दुकान, शोरूम और व्यवसायिक भवनों पर सीलिंग कार्रवाई होने के बाद व्यापारियों का विरोध शुरू हुआ। कुछेक जगहों पर टैक्स वसूलने के लिए निकली टीमों के साथ व्यापारियों की नोक-झोक भी हुई। निगम के टैक्स निरीक्षकों ने नोटिस जारी होने के बाद सीलिंग कार्रवाई होने का हवाला दिया।
विधानसभा चुनाव 2022 के चलते भाजपा जनप्रतिनिधियों ने निगम प्रशासन से टैक्स वसूली के अभियान में थोड़ी नरमी बरतने के लिए कहा था। लेकिन नगर निगम ने हाउस टैक्स के बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुरुवार को अभियान चलाते हुए टैक्स विभाग की टीम ने शहर के अलग अलग जोन में बड़े बकायेदारों के भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई की है। सुबह जब भवन स्वामी को दुकानें सील होने की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया।
कर निर्धारण अधिकारी ललतेश कुमार सक्सेना की टीम ने सबसे पहले कुतुबखाना, मॉडल टाउन राजेंद्र नगर आदि क्षेत्र में बड़े टैक्स बकायेदारों से बकाया वसूली न होने पर सीलिंग की कार्रवाई की है। दुकान, शोरूम, व्यवसायिक भवनों पर सीलिंग की गई है। कर निर्धारण अधिकारी ललतेश कुमार सक्सेना ने बताया कि नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त के निर्देशानुसार सीलिंग की कार्रवाई की गई है।
अवैध होर्डिंग, बैनर भी टीम ने उतरवाएं
नगर निगम की टीम ने चौपुला ओवरब्रिज, पटेल चौक, सिविल लाइंस एरिया समेत शहर में कई जगह से अवैध होर्डिंग, बैनर को उतरवाने का अभियान चलाया। अतिक्रमण दस्ता प्रभारी जयपाल सिंह पटेल के मुताबिक बिना अनुमति होर्डिंग, बैनर, पोस्टर लगवाए गए थे। इसलिए इन्हें हटवाया गया।