![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/26_09_2021-murder_investigation_22056513_1.jpg)
RGA न्यूज़
तस्करों पर चौतरफा शिकंजा कसा तो एक-एक कर तस्कर सरेंडर करने लगे। ढाई लाख का इनामी तैमूर उर्फ भोला के बाद शुक्रवार को पांच तस्करों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। विशेष जज एनडीपीएस ने पांचों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
बरेली में सरेंडर करने वाले पांचों तस्करों से जेल जाकर पूछताछ करेगी पुलिस
बरेली, तस्करों पर चौतरफा शिकंजा कसा तो एक-एक कर तस्कर सरेंडर करने लगे। ढाई लाख का इनामी तैमूर उर्फ भोला के बाद शुक्रवार को पांच तस्करों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। विशेष जज एनडीपीएस एक्ट प्रण विजय सिंह ने पांचों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इधर, तस्करों के सरेंडर की सूचना के बाद अब फरीदपुर पुलिस पांचों से पूछताछ की तैयारी में है। जेल में सरेंडर करने वाले तस्करों से पूछताछ के लिए फरीदपुर पुलिस कोर्ट में अर्जी लगाएगी। अनुमति के बाद तस्करों से जेल जाकर पुलिस पूछताछ करेगी।
तस्करों के सरेंडर करने का सिलसिला शुरू हुआ ईनाम तैमूर उर्फ भोला से। बीते दिनों दिल्ली की कोर्ट में इनामी तस्कर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पढेरा के तस्कर शहीद खां उर्फ छोटे के कुनबे पर शिकंजे के लिए फरीदपुर पुलिस ने सात आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में एनबीडब्ल्यू की अर्जी लगाई। कोर्ट ने शहीद खां की दोनों बीबी, भाई, दोनों बेटों व अन्य समेत सातों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी कर दिया।
सभी की तलाश में पुलिस जुटी ही हुई थी कि शुक्रवार को शहीद खां का साथी बेहरा गांव निवासी मिशरयार खां व फरीदपुर के मो.मिर्धान निवासी मो.शेर खां ने सरेंडर कर दिया। दोनों पूर्वी में शहीद खां के घर पकड़ी गई स्मैक की बड़ी खेप मामले में वांछित चल रहे थे। इसके साथ ही स्मैक तस्करी के मामले में ही फरार चल रहे बेहरा निवासी नादिर, भूरे खां की गौटिया निवासी इकरार ने भी सरेंडर कर दिया था। भमौरा के मिलक मझारा में अफीम तस्करी में वांछित हरिप्रसाद ने भी सरेंडर कर दिया। हरिप्रसाद की पत्नी और पुत्रवधू को अफीम तस्करी मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। सरेंडर करने वाले पांचों तस्करों से पूछताछ की जाएगी। तस्करी के काम में जुटे आरोपितों के साथियों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।