RGA न्यूज़
यूपी में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं और प्रमुख नेताओं ने जनपदों में जाकर माहौल बनाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में रघुराज प्रताप के बाद अब शिवपाल परिवर्तन यात्रा निकालने जा रहे हैं।
प्रसपा की परिवर्तन यात्रा 12 अक्टूबर से शुरू होगी।
कानपुर, उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारी जनपदों में अपनी पार्टी के प्रति माहौल बना रहे हैं। कानपुर शहर में भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विगत दिवस रघुराज प्रताप सिंह यात्रा लेकर कानपुर पहुंचे थे तो अब प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी परिवर्तन यात्रा निकालने की तैयारी कर चुके हैं। 12 अक्टूबर से शुरू हो रही परिवर्तन यात्रा का कानपुर में भी आना तय है।
प्रसपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने प्रदेश में परिवर्तन करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि 12 अक्टूबर से शिवपाल यादव के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी। प्रसपा महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे ने बताया कि कुल सात चरणों में प्रदेश में यात्रा निकलनी है। पहले चरण की शुरूआत मथुरा से होगी। यह यात्रा कुल सात चरणों में होगी। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में 19 अक्टूबर को कानपुर से यात्रा की शुरूआत होगी
मसीह समाज का प्रसपा को समर्थन
मसीह समाज की ओर से विगत गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव भी शामिल हुए। पादरी जितेंद्र सिंह ने प्रसपा को समर्थन करने की घोषणा की थी। इसपर शिवपाल ने कहा था कि मसीह समाज को सरकार बनाने में मसीह समाज की बहुत बड़ी भूमिका रहती है। मसीह समाज के आने से प्रसपा मजबूत होगी। प्रसपा मसीह समाज की आवाज भी उठाएगी।
दूसरे चरण में रघुराज प्रताप आए थे कानपुर
जन सत्ता लोकतांत्रिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रतापगढ़ के कुंडा से निर्दलिय विधायक रघुराज प्रताप सिंह द्वारा जनसंकल्प यात्रा के दूसरे चरण में कानपुर पहुंचे थे। उनका स्वागत जाजमऊ, नौबस्ता, पटेल चौक बर्रा, विजयनगर सहित अन्य जगहों पर रैली का स्वागत किया।