RGA न्यूज़
कानपुर के दामोदर नगर निवासी सपा के युवजनसभा के कानपुर देहात जिला उपाध्यक्ष की हत्या की जानकारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दुखी स्वजन से वार्ता की और घटना पर दुख जताया। कानपुर आने पर परिवार से मिलने का आश्वासन भी दिया है।
सपा नेता की हत्या पर पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया दुख।
कानपुर, समाजवादी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने युवजन सभा कानपुर देहात के जिला उपाध्यक्ष हर्ष यादव की मौत पर शोक संदेवना व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत सपा नेता के चाचा से फोन पर बात करके घटना पर ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही कानपुर आने पर परिवार से मिलने का आश्वासन भी दिया है।
दामोदर नगर निवासी सपा नेता हर्ष यादव की हत्या के बाद सपाइयों में रोष है। दो दिन उनके घर पर सपा नेताओं का जमावड़ा लगा है। रविवार की सुबह घर पहुंचे सपा नेता सम्राट यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मोबाइल फोन पर दिवंगत सपा नेता हर्ष यादव के स्वजन से वाट्सएप कालिंग के जरिये बात कराई। सपा नेता सम्राट यादव ने बताया कि सुबह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फोन करके परिवार वालों से बात करने की इच्छा जताई थी। इसपर वह सुबह 10 बजे हर्ष के घर पहुंच गये। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सुबह 11:45 बजे उनके फोन पर व्हाट्सएप काल की। इसके बाद दिवंगत सपा नेता के पिता महेंद्र वीर सिंह से वार्ता कराई। इकलौते बेटे की मौत से दुखी पिता ज्यादा कुछ नहीं बोल पाये। इसके बाद कानपुर देहात निवासी चाचा विकास यादव से सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की वार्ता हुई।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हर्ष समाजवादी पार्टी का जुझारू कार्यकर्ता था। चाचा विकास ने उनसे कहा कि हमे न्याय चाहिए और उनसे घर आने का आग्रह किया। इसपर अखिलेश ने कहा कि जब भी कानपुर आना होगा कि तब घर जरूर मिलने आएंगे। इसके बाद उन्होंने सम्राट यादव से हर्ष यादव के घर के बारे में जानकारी की और जल्द ही सपा प्रदेश अध्यक्ष दिवंगत सपा नेता के घर आएंगे। चाचा विकास यादव ने पत्रकारों से कहा कि अपराधी इस तरह बेखौफ है कि पुलिस अभिरक्षा में भी हाव भाव बिल्कुल नहीं बदला। उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।