RGA न्यूज़
थाना सदर के ताल फिराेज खां क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी गाड़ी में रात में लगाई थी आग सीसीटीवी फुटेज में दिखा था आरोपित। आरोपित ने कुशवाह महासभा के पदाधिकारी के घर में खिड़की से पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश भी की थी।
आगरा में चार अक्टूबर की रात सफारी कार में आग लगाई गई थी।
आगरा, सदर क्षेत्र में कुशवाहा महासभा के पदाधिकारी के घर के बाहर खड़ी सफारी गाड़ी में आग लगाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी कैमरे से उसका सुराग मिला था। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। आरोपित ने रंजिश के चलते गाड़ी में आग लगाई थी।
सदर के ताल फिरोज खां में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री प्रेमचंद कुशवाहा परिवार के साथ रहते हैं। चार अक्टूबर की रात को उनके घर के बाहर खड़ी सफारी गाड़ी में आग लगा दी गई थी। उनके घर में खिड़की से पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई। मगर, जगार होने के कारण आरोपित भाग गया था। प्रेमचंद कुशवाहा ने इस संबंध में थाना सदर में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच की तो एक युवक बाइक से रात में उनके घर की ओर से जाता हुआ दिखा। पुलिस ने बुधवार को मलपुरा में मांकरौल गांव निवासी प्रहलाद को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि प्रेमचंद कुशवाहा की गाड़ी में उसी ने आग लगाई थी। एक वर्ष पहले उसके ससुरालीजन ने उसके खिलाफ मलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में उसे जेल जाना पड़ा था। ससुरालीजन की मदद प्रेमचंद कुशवाहा ने की थी। इसीलिए वह उनसे रंजिश मानने लगा था। इसी रंजिश में उसने गाड़ी में आग लगाई। घर में भी आग लगाने की कोशिश की थी। मगर, तब तक जगार हो गई और वह भाग गया। आरोपित की गिरफ्तारी होने पर प्रेमचंद कुशवाह ने पुलिस के काम की प्रशंसा की है। उनका कहना है कि घटना के बाद परिवार दहशत में था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर स्थिति स्पष्ट कर दी है।