RGA न्यूज़
पीलीभीत में मकान का टीन शेड गिरने से वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं एक 10 वर्षीय बच्चे काे भी चोटें आई हैं। वृद्धा की हालत ज्यादा गम्भीर बताई जा रही है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मकान का टिनशेड गिरने से हुआ हादसा, दस वर्षीय बच्चे सहित वृद्धा हुई घायल
बरेली, पीलीभीत में मकान का टीन शेड गिरने से वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं एक 10 वर्षीय बच्चे काे भी चोटें आई हैं। वृद्धा की हालत ज्यादा गम्भीर बताई जा रही है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिलसंडा विकास खंड के गांव नवदिया मरौरी की रहने वाली राजेश्वरी ने बताया कि उसकी सास फूलमती अपने 10 वर्षीय पौत्र गुरवचन के साथ शनिवार की रात टिन शेड मकान के अंदर कमरे में सो रही थी। वह अपने पति और दो बच्चों के साथ कमरे से बाहर सो रही थी। तभी अचानक जोर से किसी चीज के गिरने की आवाज आई। इसी दौरान कमरे के अंदर से चीखने चिल्लाने की आवाज आने लगी। जब अंदर जाकर देखा तो उसकी सास व उसका बेटा टिन व ईंटों के नीचे दबे पड़े। मकान का टिनशेड गिर जाने से यह हादसा हुआ।
इस दौरान शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मलबे के नीचे दबी हुई वृद्ध महिला व बच्चे को बमुश्किल निकाला गया। घायल वृद्धा के पति की तकरीबन बीस वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। महिला की हालत गम्भीर देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। ग्राम प्रधान पति अनिल कुमार ने बताया कि संबंधित लेखपाल को सूचना दे दी गई है।