भाजपा में फिर फटा ‘आडियो बम’, भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्‍यक्ष ने कहा तुम्‍हें मारते हुए गांधी पार्क थाने तक ले आऊंगा, जानिए पूरा मामला

harshita's picture

RGA न्यूज़ 

अलीगढ़ भाजपा में आडियो वायरल होने का क्रम जारी है। एक और कथित आडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष निखिल माहेश्वरी अचलताल स्थित अन्नू पेठा (सुमित) को धमकी दे रहे हैं।

भाजपा में आडियो वायरल होने का क्रम जारी है।

अलीगढ़, भाजपा में आडियो वायरल होने का क्रम जारी है। एक और कथित आडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष निखिल माहेश्वरी अचलताल स्थित अन्नू पेठा (सुमित) को धमकी दे रहे हैं। किसी पुराने विवाद को लेकर निखिल कह रहे हैं कि अभी तुम्हें मारते हुए गांधीपार्क थाने तक ले जाऊंगा। अन्नू पेठा ने कहा कि वह इसकी शिकायत पार्टी के बड़े पदाधिकारियों से करेंगे। इस कथित आडियो में अन्नू पेठा और निखिल की आवाज बताई जा रही है।

इंटरनेट मीडिया पर हुआ वायरल

अचलताल स्थित अन्नू पेठा उर्फ सुमित भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हैं। रविवार शाम को एक कथित आडियो में निखिल माहेश्वरी अन्नू से कह रहे हैं कि पागल हो गए हो, मेरे खिलाफ फेसबुक पर क्या लिख रहे हो? मेरे खिलाफ क्यों इंटरनेट मीडिया पर गलत प्रचार कर रहे हो। इसपर अन्नू पेठा ने कहा कि अपने साथियों को बोलो, वो क्या कर रहे हैं, मुझे मत कहो? निखिल कह रहे हैं कि मैंने तुमसे कुछ लिया है क्या, अन्नू ने जवाब दिया कि इंटरनेट मीडिया पर लोग प्रचार कर रहे हैं। इसपर निखिल आवेश में आ गए, उन्होंने कहा कि सुधर जाओ, वरना मारते हुए तुम्हें गांधीपार्क थाने तक ले जाऊंगा। अन्नू का दावा है कि यह बात उनके और निखिल के बीच हो रही है और निखिल उन्हें धमकी दे रहे हैं। वहीं, निखिल माहेश्वरी का कहना है कि इंटरनेट मीडिया पर अन्नू उनके बारे में गलत प्रचार कर रहे थे, इसलिए उन्होंने उन्हें मना किया था। भाजपा महानगर अध्यक्ष डा. विवेक सारस्वत ने कहा कि उन्हें आडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनके पास कोई आड

भाजपा की कार्यकारिणी पर भी विवाद बढ़ा

भाजपा के जिले की कार्यकारिणी की रविवार को घोषणा कर दी गई, इसमें भाजयुमो जिलाध्यक्ष के लिए दावेदारी करने वाले कई युवाओं को जिले में सदस्य बनाया गया है। इसपर विवाद बढ़ गया है। अभी कुछ दिन पहले वायरल आडियो में जिन लोगों का नाम था, उनमें से कई युवाओं का नाम जिले की कार्यकारिणी में है। इससे आरोप लगने लगे हैं कि वायरल आडियो में जो विवादित लोग थे, उनका नाम क्यों कार्यकारिणी में रखा गया है। जिले में मनीष दीक्षित, अमन भारद्वाज, माधव राना, मनीश ठाकुर, हितेंद्र उपाध्याय बंटी, गौरव चौधरी, यशवर्धन राण, शीलू ठाकुर, लाल सिंह वर्मा, गौरव सिंह, विपिन शर्मा, विनोद चौधरी, गौरव चौहान, रमेश सिंह, केशव चौहान, रजत ठाकुर को सदस्य बनाया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि कोई विवादित नहीं है, संगठन सभी को आगे बढ़ने का मौका देता है, उसी के तहत सदस्य बनाया गया है। अब पद देकर सभी को संतुष्ट नहीं किया जा सकता है। कुछ लोगों में यदि नाराजगी है तो वह मुझसे बात कर सकते हैं, मैं प्रत्येक कार्यकर्ता की बात सुनता हूं।

जिला मंत्री बनाने पर उठ रहे सवाल

भाजयुमो कार्यकारिणी घोषित होने के बाद से ही विवादों से घिरी हुई है। एक पुराने मामले में आरोपित दुपेंद्र पचौरी को भाजयुमो में जिला मंत्री का पद दे दिया गया है। इससे भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल पाल सिंह और भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मवीर लोधी पर सवाल उठने लगे हैं। एफआइआर की कापी को वायरल किया जा रहा है। इस पर दुपेंद्र का कहना है कि दो साल पहले उनके खिलाफ द्वेष के कारण रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी, अब भी बेवजह नाम खींचा जा रहा है। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मवीर लोधी ने कहा कि कार्यकारिणी घोषित होने के बाद कुछ लोग गलत आरोप लगाने लगे हैं। दुपेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.