नगर निगम से ई-रिक्शा के लगातार जारी हो रहे परमिट, उठने लगे सवाल

harshita's picture

RGA न्यूज़ 

शहर में ई-रिक्शा के संचालन के लिए सड़कें छोटी पड़ रही हैं। नगर निगम है कि ई-रिक्शा के परमिट जारी किए ही जा रहा है। अब तक 3197 परमिट जारी हाे चुके हैं। गली-मोहल्लों और तंग बाजारों में ई-रिक्शा बिना रोकटोक दौड़ रहे हैं

नगर निगम द्वारा जारी किए जा रहे परमिट पर ही आपत्ति जता चुका है।

अलीगढ़, शहर में ई-रिक्शा के संचालन के लिए सड़कें छोटी पड़ रही हैं। नगर निगम है कि ई-रिक्शा के परमिट जारी किए ही जा रहा है। अब तक 3197 परमिट जारी हाे चुके हैं। गली-मोहल्लों और तंग बाजारों में ई-रिक्शा बिना रोकटोक दौड़ रहे हैं। इन पर अंकुश लगाने की मांग कई बार हो चुकी है। प्रशासन ने प्रयास भी किए, लेकिन कोई प्रयास सफल नहीं हुआ। संभागीय परिवहन विभाग को नगर निगम द्वारा जारी किए जा रहे परमिट पर ही आपत्ति जता चुका है। विभागीय अफसरों का कहना है कि निगम को परमिट जारी करने का अधिकार ही नहीं है।

यह है मामला

शहर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के क्रम में एक प्रयास यह भी है कि ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या पर लगाम कसी जाए। पिछले दिनों हुई बैठक में शहर के प्रमुख चौराहों पर रिक्शा, ई-रिक्शा, ठेल, ढकेल, आटो की अवैध पार्किंग को लेकर चर्चा हुई थी। सुझाव दिए गए कि चौराहों से 50 मीटर की दूरी तक नो पार्किंग जोन रखा जाए। इस दायरे में किसी पथ विक्रेता को ठेल, ढकेल न लगाने दी जाए, ई-रिक्शा, आटो भी न खड़े हो पाएं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अमिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि अलीगढ़ में केंद्रवार 3197 ई-रिक्शा परमिट जारी हुए हैं। नगरीय केंद्र से 16 किलोमीटर के अंदर 801 सीएनजी चलित रिक्शा के परमिट जारी हुए। अतरौली केंद्र के लिए 1230, जट्टारी केंद्र के लिए 615, इगलास केंद्र के लिए 121 और गभाना केंद्र के लिए 430 रिक्शा के परमिट जारी हुए।

एलमपुर में चार्जिंग स्‍टेशन

उन्होंने यह भी बताया कि नगर निगम को ई-रिक्शा को परमिट जारी करने का अधिकार नहीं है। बावजूद इसके निगम द्वारा परमिट जारी किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि ई-रिक्शा के मार्ग और रंग का निर्धारण कर दिया गया है। इसके अलावा नगर निगम द्वारा संचालित होने वाली 25 इलेक्ट्रिक बसों के लिए भी मार्ग तक कर दिए हैं। बन्नादेवी क्षेत्र में एलमपुर पर बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन का निर्माण हो रहा है। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन का निर्माण होने के बाद ई-बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.