![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/17_10_2021-crime_22122426_3.jpg)
RGA न्यूज़
फतेहपुर सीकरी के गांव औलेंडा निवासी नागेंद्र सिंह माइक्राे फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी है। वह फांउड्री नगर के राधा नगर में कलेक्शन करने आया था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उसकी आंखों में मिर्च का स्प्रे डाल दिया। उसके हाथ से बैग लूटकर भाग गए।
आगरा में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट की गई है।
आगरा, एत्माद्दौला इलाके में शुक्रवार को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की आंखों में मिर्च झोंक कर 37 हजार रुपये लूट लिए। घटनास्थल एत्माद्दौला-खंदौली सीमा से लगा होने के चलते दोनों थानाें की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
घटना सुबह 11 बजे की है। फतेहपुर सीकरी के गांव औलेंडा निवासी नागेंद्र सिंह माइक्राे फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी है। वह फांउड्री नगर के राधा नगर में कलेक्शन करने आया था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उसकी आंखों में मिर्च का स्प्रे डाल दिया। उसके हाथ से बैग लूटकर भाग गए। कर्मचारी द्वारा सूचना देने पर एत्माद्दाैला और खंदौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। नागेंद्र ने पुलिस को बताया कि बैग में 37 हजार 186 रुपये थे। घटनास्थल खंदौली में होने के चलते वहां पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। थानाध्यक्ष खंदौली अवधेश गौतम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से लुटेरों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
चेन लूटने आए बदमाशों से भिड़ी महिला, भागे बदमाश
एत्माद्दौला के पेठा नगरी में शुक्रवार काे चेन लूटने की कोशिश करते बदमाशों से महिला भिड़ गई। गुत्थमगुत्था होने पर बदमाशों को वहां से भागना पड़ा। घटना शुक्रवार दोपहर की है। पेठा नगरी निवासी गीता अपने घर के सामने ठेल से सब्जी खरीद रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने गले पर झपट्टा मारकर चेन लूटने का प्रयास किया। जिस पर गीता ने बदमाश का हाथ पकड़़ लिया। गीता की बदमाश से गुत्थमगुत्था हो गई। जिससे बदमाशों का हौसला पस्त हो गया। वह गीता देवी को धक्का देकर किसी तरह से वहां से भागे। बदमाश उनकी चेन नहीं ले जा सके। बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिल गए हैं। जिसकी मदद से पुलिस उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।