RGA News
बरेली,15 अक्टूबर 2018 : शहर में खरीदारी और मनोरंजन के लिए
मशहूर डेस्टिनेशन फीनिक्स यूनाइटेड मॉल अपने उपभोक्ताओं के
बीच खुशियां बिखेरने के लिए तैयार है। जश्न की भव्य और आलीशान
परंपरा को कायम रखते हुए मॉल में दीवाली धमाके के तौर पर 18
अक्टूबर से 9 नवंबर तक विशेष “शॉप एन विन” (खरीदारी करो और
जीतो) कॉन्टे्स्टी आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के तहत शॉपिंग
करने वाले खरीदारों को बंपर इनाम के रूप में निसान डैटसन गो$ कार
जीतने का मौका मिलेगा। इसके अलावा फीनिक्स यूनाइटेड मॉल में
रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें भारतीय के साथ
विदेशी संस्कृति की झलक मिलेगी।
बरेली में फीनिक्स यूनाइटेड मॉल के सेंटर डायरेक्टर श्री संजीव सरीन ने
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “हमें यह
घोषणा करते हुए काफी खुशी हो रही है कि दिवाली के जश्न को
यादगार बनाने के लिए हम कई ऑफर्स, स्कीम और मौज-मस्ती से भरे
कार्यक्रम लेकर आ रहे हैं। इस साल दिवाली मेले में अपना दिल खोलकर
शॉपिंग करने वाले वाले बेशकीमती उपभोक्ताओं को हम कई बेहतरीन
और आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका देंगे। फेस्टिव सीजन में जश्न
के इस विशेष मौके पर मॉल को रंगबिरंगी रोशनी की लड़ियों से सजाया
जाएगा, जिससे मॉल में आए मेहमानों के लिए यहां शॉपिंग करना यादगार
अनुभव बन जाएगा।“
इसके अलावा कई मजेदार कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। किड्स
एक्टिविटी का आयोजन 19 से 21 अक्टूबर तक किया जाएगा, जहां बच्चों के
लिए डीआईवाई जोन का प्रबंध किया जाएगा, जहां दिवाली पर घर को सजाने
और संवारने के लिए कई सामान खुद बनाना सिखाया जाएगा। इसमें बच्चों
को कंदील बनाना, ग्रीटिंग कार्ड बनाना, दियों को सजाना और
रंगोली बनाना सिखाया जाएगा। 3-4 नवंबर को अंग्रेजी में डांस
ड्रामा कॉन्टेम्परेरी रामायण का मंचन किया जाएगा, जिसमें रामायण को
नृत्यकला के विभिन्न रूपों, साल्सा जैज, एक्रोबेट्स और कई अन्य
विधाओं के माध्यम से पेश किया जाएगा। शैडो पपेट रामायण का
आयोजन 20 से 21 अक्टूबर तक किया जाएगा।
28 अक्टूबर को दीप्लव डांस ग्रुप बरेली के निवासियों का मनोरंजन
करेगा। यह ग्रुप खूबसूरत पारंपरिक धुनों पर दियों को सिर पर रखकर नृत्य
करने के लिए मशहूर है। इसे दिवाली के आगमन का संकेत माना जाता है।
25 से 27 अक्टूबर तक करवाचौथ के त्योहार के लिए मेंहदी आर्टिस्ट
के साथ झूले का खूबसूरत सेटअप बनाया जाएगा। इस अवसर पर चूड़ियों के
विक्रेता का भी प्रबंध किया जाएगा। 20 से 29 अक्टूबर तक कला प्रदर्शनी
का आयोजन किया जाएगा।
श्री सरीन शॉपिंग में हम भारतीयों को छूट लेना भी काफी पसंद है
इसलिए वहां कुछ भाग्यशाली विजेता भी होंगे, जिन्हें निश्चित तौर पर
गिफ्ट मिलेगा। मैं लोगों को बरेली आने और हमारे साथ दिवाली
मनाने के लिए आमंत्रित करता ने यह भी कहा, “हम एक भारतीय के तौर पर
परिवार का मनोरंजन करने के नाम पर शॉपिंग करना पसंद करते हैं।
दिवाली : फीनिक्स यूनाइटेड मॉल में एक महीने लंबा जश्न
Oct
16
2018
By Praveen Upadhayay
News Category:
Place: