भाजपा किसान मोर्चा को मिशन 2022 की सफलता का सूत्रधार बनाने की तैयारी

harshita's picture

RGA न्यूज़

गांवों तक पहुंचने के लिए भाजपा की ओर से जगह जगह चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा की प्रयागराज में गंगापार इकाई की ओर से शिवगढ़ शक्ति केंद्र पर विशाल किसान ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया

भाजपा किसान मोर्चा की गंगापार इकाई की ओर से ग्राम चौपाल आयोजित किया गया।

प्रयागराज, यूपी विधान सभा चुनाव 2022 यानी मिशन 2022 के लिए भाजपा ने अपने सभी मोर्चा, विभागों व सहयोगी संगठनों को कमर कसकर सक्रियता बढ़ाने का संदेश दिया है। सभी को सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भी कार्ययोजना बनाने और उस पर अमल की हिदायत दी गई है। दूसरी तरफ देश भर में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर विपक्ष उत्साहित है। भाजपा ने भी उसके जवाब में अपने किसान मोर्चा को हर गांव और चौपाल तक पहुंचने के लिए कहा है।

किसान ग्राम चौपाल का आयोजन 

गांवों तक पहुंचने के लिए भाजपा की ओर से जगह जगह चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा की प्रयागराज में गंगापार इकाई की ओर से शिवगढ़ शक्ति केंद्र पर विशाल किसान ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान पं. दीन दयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सिद्धांतों पर चलने की शपथ ली गई। वंदेमातरम गायन भी हुआ।

किसानों के साथ भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता : काशी

किसान ग्राम चौपाल में मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी ने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव में किसान मोर्चे की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि सच्चे किसान जो खेतों में काम कर रहे हैं उनके हर दुःख दर्द में भाजपा साथ खड़ी रहेगी। हर कार्यकर्ता खेत में कार्य करने वाले किसान के साथ है। सभी लोग क्षेत्र में निकलें और समस्याओं को सुलझाने की हर संभव कोशिश करें।

विपक्ष की साजिश की देर है लखीमपुर खीरी जैसी घटनाएं : सुनील

भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील पटेल ने कहा कि लखीमपुर जैसी घटनाएं विपक्ष की साजिश की देन हैं, ऐसी घटनाओं से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा हर मोर्चे पर युद्ध स्तर काम कराया जा रहा है। अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष गंगापार राम पलट पटेल, भाजपा किसान मोर्चा गंगापार जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत उपाध्याय, महामंत्री प्रभाकर द्विवेदी 'परेवहा' मौजूद रहे।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.