गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ करेंगेः जगदीश ठाकोर

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

Gujarat Assembly Election 2022 गुजरात प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष जगदीश ठाकोर व पार्टी प्रभारी रघु शर्मा ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनी तो कोरोना की चपेट में आने से मरे लोगों के परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा व किसानों का कर्ज माफ करेंगे

गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनी तो कोरोना पीड़ितों को मुआवजा व किसानों का कर्ज माफ करेंगेः जगदीश ठाकोर

अहमदाबाद, । गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनी तो कोरोना की चपेट में आने से मरे लोगों के परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा व किसानों का कर्ज माफ करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष जगदीश ठाकोर व पार्टी प्रभारी रघु शर्मा ने सोमवार को यह एलान किया है। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल व सरकार के आला अधिकारियों को भी आड़े हाथ लेते हुए 2022 में गांधीनगर में कांग्रेस की बनाने का दावा किया। कांग्रेस ने गुजरात में अन्य राज्य के नेता व अधिकारियों का सत्ता व संगठन पर कब्जा होने का भी आरोप लगाया। गुजरात कांग्रेस में सालों बाद एकता व जोश नजर आया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन पर लंबे समय बाद जश्न का माहौल दिखा। संविधान निर्माता डा भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनका होर्डिंग व विशाल फोटो पर पार्टी कार्यालय पर नजर आ रहा था, जो कांग्रेस के दलित प्रेम को दर्शाने के लिए काफी था। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता ठाकोर व शर्मा के छत्र तले एकजुट व सत्ता के लिए संघर्ष को तैयार नजर आए। कांग्रेस ने विधानसभा की चुनावी तैयारियों के आगाज के साथ कोरोना महामारी के दौरान इसकी चपेट में आने से मरे लोगों के परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा, सरकारी कर्मचारी की मौत पर उसके परिजन को नौकरी व किसानों की कर्जमाफी को मु्द्दा बनाया

सोलंकी ने पाटिल पर साधा निशाना

पूर्व केंद्रीय मंत्री भरत सिंह सोलंकी ने सीआर पाटिल व मुख्यमंत्री के प्रधान मुख्य सचिव के कैलाशनाथन को सीधे आड़े हाथ लेते हुए कहा कि मराठी पाटिल गुजरात में अपनी दादागीरी चला रहे हैं। मुख्यमंत्री हो या गृहमंत्री सब को पाटिल से पूछकर काम करना पड़ता है। सोलंकी ने कहा कि मराठी महाराष्ट्र में राज करें, गुजरात में तो गुजराती ही राज करेगा। कैलाशनाथन पर सोलंकी ने कहा कि सालों पहले रिटायर हुआ एक आइएएस सरकार चला रहा है। सोलंकी ने कैलाशनाथन पर राज्य के संसाधनों की लूट का भी आरोप लगाया। पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि गुजरात की जनता अब भ्रष्ट नेताओं व भ्रष्ट अधिकारियों की मनमानी सहन नहीं करेगी। आइएएस अधिकारी भाजपा के कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं। कांग्रेस के सत्ता में आते ही ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को जेल के हवाले किया जाएग

हार्दिक पटेल ने कही ये बात

प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने कहा कि आर्यन खान के पांच ग्राम हेरोइन पर हंगामा मचाया, लेकिन 50 हजार करोड़ रुपये की ड्रग्स के अवैध कारोबार पर चर्चा भी नहीं होती। हार्दिक ने धमकी भरे अंदाज में कहा राज्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान किया तो हमें भगत सिंह की तरह सिर लाल करना आता है। सभा को विधायक जिग्नेश मेवाणी, पूर्व अध्यक्ष अमित चावडा, वरिष्ठ नेता सिधार्थ पटेल, मप्र के पूर्व प्रभारी दीपक बाबरिया, पूर्व नेता विपक्ष परेश धनाणी आदि नेताओं ने भी संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष ठाकोर ने भाजपा को किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा विरोधी बताते हुए कहा कि अगले साल गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनी तो पहली ही कैबिनेट में किसानों की कर्जमाफी, कोरोना पीड़ितों को चार लाख रुपये का मुआवजा तथा युवाओं को उनके ही जिले में तहसीलदार व पुलिस निरीक्षक बनने का मौका देंगे। ठाकोर ने कहा कि भाजपा के पास आरएसएस का डंडा है तो कांग्रेस के पास तिरंगा झंडा है। उन्होंने भाजपा पर संविधान का गला घोंटने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा धर्म, गाय के नाम पर राजनीति करती है।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.