बसपा के सांसद सतीश मिश्रा ने कहा, सपा-भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने सपा और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पार्टी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कानून व्यवस्था का मसला हो या फिर रोजगार देने का दोनों की सरकारों से बेहतर बसपा की सरकार का कार्यकाल रहा 

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने सपा और भाजपा पर निशाना साधा।

हाथरस,। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने सपा और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पार्टी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कानून व्यवस्था का मसला हो या फिर रोजगार देने का, दोनों की सरकारों से बेहतर बसपा की सरकार का कार्यकाल रहा है। उन्होंने हाथरस के बूलगढ़ी कांड की याद दिलाते हुए जहां अनुसूचित जाति के समाज की दुखती रग पर हाथ रखा तो वहीं अलीगढ़ में जेल में बंद शराब माफिया ऋषि शर्मा की पत्नी रेनू शर्मा की मौत और बिकरू कांड में एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की जेल में बंद पत्नी खुशी दुबे का मामला उठाकर ब्राह्मण समाज पर डोरे डालने की कोशिश की। उन्होंने आधे घंटे के संबोधन में कांग्रेस और रालोद से दूरी बनाए रखी। इस बीच उन्होंने हाथरस सुरक्षित सीट से विजयगढ़ के चेयरमैन संजीव काका को पार्टी का प्रत्याशी बनाने की घोषणा 

सांसद ने लगाए आरोप

वे यहां आगरा बाईपास स्थित एक गेस्ट हाउस में गुरुवार को बसपा की मंडल स्तरीय जनसभा को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। भाजपा नेताओं की ओर से मथुरा का मुद्दा उठाने पर कहा कि चुनाव से पहले मथुरा की याद क्यों नहीं आई। भाजपा वाले राम का नाम लेते हैं। वे साथ में माता सीता का नाम क्यों नहीं लेते हैं। इससे उनकी महिलाओं के प्रति सोच का पता चलता है। भाजपा से सतर्क रहते हुए सबसे बड़ी अधर्मी बताया। प्रदेश महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना पर कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि प्रदेश में हर दो घंटे में एक महिला से दुराचार होता है। महिलाओं उत्पीड़न में हाथरस के बूलगढ़ी कांड को बड़ा धब्बा के साथ रेनू शर्मा की मौत को एक सैंपल बताया। दंगे कराने और माफिया गुंडागर्दी के साथ सैफई का नाम लेते हुए सपा को भी जमकर घेरा। किसान आंदोलन पर कहा कि विधानसभा चुनाव में जमीन खिसकने के डर से तीनों कृषि कानून वापस लिए गए हैं। बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नकुल दुबे ने भाजपा के नारे सोच ईमानदार व काम दमदार के नारे पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने ऐसा कोई काम नहीं किया जा जिसको वह दमदार बता रही है। इस दौरान रालोद व भीम आर्मी के सदस्यों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.