शराबी ने मचाया पांच लाख लूट का हल्ला

Raj Bahadur's picture

RGANEWS

सिविल लाइंस के एक होटल में रुके शराबी ने मामूली विवाद के बाद पांच लाख रुपये लूट का हल्ला मचा दिया। उसने लूट की सूचना यूपी 100 को दी। जिसके बाद भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

सुभाष नगर का रहने वाला आशोक शर्मा प्राइवेट काम करता है। वर्तमान में वह मेरठ में रह रहा है। बुधवार को वह काम के सिलसिले में बरेली आया था। देर रात अशोक सिविल लाइंस के एक होटल में रुका हुआ था। वहां उसका होटल के स्टाफ के साथ विवाद हो गया। अशोक शराब पिया हुआ था। उसने खुद को दरोगा बताते हुए वहां हंगामा काट दिया। जिसके बाद अशोक ने ही यूपी 100 पर फोन करके सूचना दी कि उसके पांच लाख रुपये लूट लिये गये। सिविल लाइंस में पांच लाख रुपये लूटने की सूचना सुनकर हड़कंप मच गया।

प्रभारी कोतवाल समेत तमाम पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में पता लगा है कि आशोक ने पुलिस को फर्जी सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस आरोपी को कोतवाली ले आई। जिसके बाद उसका मेडिकल कराया गया। एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि फर्जी सूचना देने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी शराबी है उसकी पड़ताल की जा रही है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.