पत्‍नी की इज्‍जत किया नीलाम, दोस्‍तों के साथ मिलकर लूटी आबरू

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

अलीगढ़ जागरण संवाददाता। थाना रोरावर क्षेत्र में एक महिला ने अपने शौहर व उसके दोस्तों पर नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि शौहर से विवाद चल रहा है। शौहर उसे बातों में फंसाकर ले गया 

थाना रोरावर क्षेत्र में एक महिला ने अपने शौहर व उसके दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

अलीगढ़, । थाना रोरावर क्षेत्र में एक महिला ने अपने शौहर व उसके दोस्तों पर नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि शौहर से विवाद चल रहा है। शौहर उसे बातों में फंसाकर ले गया था। महिला की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। काल डिटेज खंगाली जा रही है।

दो साल पहले हुआ था नि

थाना देहलीगेट क्षेत्र की रहने वाली महिला की ससुराल रोरावर थाना क्षेत्र के इलाके में है। दो साल पहले उसका निकाह हुआ था। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शौहर से अनबन के चलते वह मायके में रह रही है। शौहर से विवाद को लेकर महिला थाने में मुकदमा भी चल रहा है। महिला का आरोप है कि मंगलवार रात को वह सब्जी लेने के लिए बाजार गई थी। रास्ते में उसका शौहर अपने तीन दोस्तों के साथ मिल गया। शौहर ने उसे रोका और कहा कि मुकदमेबाजी और लड़ाई-झगड़े में क्या रखा है। बैठकर मामला खत्म करो। जैसे तुम कहोगी, वैसा ही करूंगा। उसकी बातों में आकर महिला शौहर के साथ चली गई। आरोप है कि वह उसे कहां ले गया, ये जानकारी भी नहीं है। आरोप है कि नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। काफी देर बाद महिला को होश आया। महिला का कहना है कि शौहर व उसके दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। बुधवार को थाने आकर महिला ने तहरीर दी। सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी पर पुलिस के हाथ-पांव भी फूल गए। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

शौहर ने खुद को जयपुर में बताया

पुलिस के मुताबिक, शौहर ने करीब 15 दिन से खुद के जयपुर में होने की बात कही है। इसकी जांच कराई जा रही है।

 

इनका कहना है

महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर तहरीर दी है। इस संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.