

RGA news
आरसीएल कंपनी के संचालक मनोज यादव के घर सोमवार मध्यरात्रि खत्म हुई सर्वे की कार्रवाई। कानपुर झांसी लखनऊ आगरा के पांच आइआरएस के नेतृत्व में चल रहा था जांच का काम। बताया जा रहा है कि टीम ने 10 लाख रुपये सीज
अखिलेश यादव के करीबी के घर 65 घंटे से ज्यादा चली आयकर सर्च, कैश और जेवरातों को लेकर पूछताछमैनपुरी में मनोज यादव के आवास पर 65 घंटे बाद आयकर विभाग की टीम लौटी है। फाइल फोटो
आगरा, जागरण टीम। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी आरसीएल कंपनी के संचालक मनोज यादव के घर आयकर विभाग द्वारा शुरू की गई सर्वे की कार्रवाई सोमवार मध्यरात्रि समाप्त हो गई। करीब साढ़े 65 घंटे चली कार्रवाई में 10 लाख रुपये सीज होने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि अधिकारियों ने कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया है। दूसरी तरफ मनोज यादव सर्च में कोई अनियमितता न मिलने की बात कह रहे
बीते शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे आयकर के अधिकारियों आरसीएल कंपनी के संचालक मनोज यादव के मैनपुरी में मुहल्ला बंशीगोहरा स्थित मकान पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की थी मनोज यादव ने कुछ समय पहले ही नया मकान बनवाया है। इसी भवन में उनकी कंपनी का मुख्य कार्यालय भी संचालित है। उनकी कंपनी प्रदेश की बड़ी कंपनियों में गिनी जाती है। वे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं। सर्वे की कार्रवाई में बड़ी संख्या में अधिकारी शामिल थे। परिवार के लोगों को बाहरी लोगों से संपर्क न करने की हिदायत दी गई थी। घर के बाहर, छत पर और गलियों में भारी संख्या में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था। पांच आइआरएस अधिकारियों की मौजूदगी में चली कार्रवई सोमवार रात करीब 12 बजे खत्म हो गई। अधिकारी वापस लौट गए।
सर्वे की कार्रवाई में संपत्ति संबंधी अभिलेखाें की पड़ताल की गई। घर और कार्यालय में उपलब्ध कैश और जेवरात को लेकर भी पूछताछ की गई। मनोज यादव की ओर से बताया गया है कि घर में एक किलो से कम वजन के जेवरात थे, जिनको पहले सीज किया गया था। बाद में उनको रिलीज कर दिया गया। जांच में कोई अनियमितता टीम को नहीं मिली है। टीम ने 10 लाख रुपये सीज किए हैं। टीम के अधिकारी कुछ अभिलेख भी साथ ले गए हैं, जिनकी अब विस्तृत जांच की जाएगी।