लखनऊ होमगार्ड मुख्यालय में ट्रेनी महिला होमगार्डों ने बीओ संग खूब लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

होमगार्ड मुख्यालय में प्रशिक्षु महिला होमगार्डों के साथ बैरक में एक बीओ का डांस करते वीडियो मंगलवार को वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही विभाग एक बार फिर चर्चा में आ गया। बताया जा रहा है कि उस समय मुख्यालय में प्रमुख सचिव होमगार्ड समीक्षा बैठक कर रहे

लखनऊ होमगार्ड मुख्यालय में महिला होमगार्डों डांस करते वीडियो वायरल।

लखनऊ। होमगार्ड मुख्यालय में प्रशिक्षु महिला होमगार्डों के साथ बैरक में एक बीओ का डांस करते वीडियो मंगलवार को वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही विभाग एक बार फिर चर्चा में आ गया। बताया जा रहा है कि जिस समय बैरक में महिला होमागर्डों के घेरे में बीओ डांस कर रहे थे उस समय मुख्यालय के एक कक्ष में प्रमुख सचिव होमगार्ड, मातहतों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।

किया डांस बाद में जोड़े हाथ : ट्रैक सूट पहनकर महिला होमगार्ड के साथ डांस कर रहे बीओ का नाम गेंदे लाल वर्मा बताया जा रहा है। बैरक में डांस के बाद उन्होंने महिला होमगार्ड के हाथ जोड़े और फिर जाते दिखाई दिए। महिला होमगार्ड भी उनके साथ डांस कर रही हैं। इस दौरान किसी ने डांस का वीडियो बना लिया और उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर

कार चलाने का प्रशिक्षण ले रहीं महिला होमगार्ड :शासन के आदेश पर मुख्यालय में करीब 120 महिला होमगार्ड को कार चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शासन की मंशा है कि प्रशिक्षण के बाद इन महिला होमगार्ड की तैनाती 1090, पिंक बूथ और यूपी 112 की महिला पुलिस अधिकारियों के साथ की जाएगी। इस कारण इन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

डांस किया तो इसमें कोई हर्ज नहीं : डीआइजी होमगार्ड मुख्यालय रणजीत सिंह ने बताया कि महिला होमगार्ड दिन भर कार चलाने का प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने बीओ के साथ डांस किया तो इसमें कोई हर्ज नहीं है। डांस में किसी प्रकार की अभद्रता अथवा फूहड़ता नहीं है। सामान्य रूप से वह मनोरंजन कर रही हैं।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.