![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/28_12_2021-swatantra_dev_in_bulandshahar_22332345_84655390.jpg)
RGA न्यूज़
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जन विश्वास यात्रा के दौरान जनसभा में विपक्ष पर साधा निशाना गिनाईं सरकार की उपलब्ध्यिां। योगी के शासन में अपराधियों में खौफ किसानों को भी किया साधने का प्रया
बुलंदशहर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह।
बुलंदशहर,। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को जन विश्वास यात्रा के दौरान जनसभा में विपक्ष पर निशाना साधते हुए योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि 'उत्तर प्रदेश में 2017 की तर्ज पर ही योगी-मोदी की लहर चल रही है। सीएम योगी की साफ नीयत और सही विकास के सामने 'सपा, बसपा और कांग्रेस का छलावा टिक नहीं पाएगा। यूपी की जनता का मन और मत भाजपा के साथ है। कहा कि सबका साथ मिलने से ही सबका विकास होता है। बीते पांच सालों में यूपी की जनता ने ये अपनी आंखों से देखा है। कहीं किसी के साथ भेदभाव नहीं हु
डिबाई के भीमपुर दोराहा पर जनसभा में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार में कश्मीर में गोली नहीं अब फूलों की वर्षा होती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बनकर प्रगति कर रहा है। 'जातिवाद, परिवारवाद और वंशवाद को वोट नहीं मिलनी चाहिए। 'राष्ट्रवाद के नाम पर मतदान होना चाहिए। कहा कि 'लक्ष्मी साइकिल, पंजा या हाथ पर बैठकर नहीं कमल पर बैठकर आती हैं। योगी सरकार से पहले प्रदेश में गुंडा और माफिया राज था। बहन-बेटियां सड़कों पर चलने से कतराती थी। योगी सरकार में गुंडे माफिया प्रदेश छोड़ गए और लड़कियां-महिलाएं दिन ही नहीं रात में भी सड़कों पर बेखौफ चलती हैं। पहली सरकारें कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे को बंद करवाती थीं, अब यात्रा पर पुष्प वर्षा होती है। भाजपा सरकार में बिजली, पानी, शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था में बड़ा सुधार हु
चकहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले हाल यह था कि जब भी अपराधी पकड़े जाते थे तो 'मियां भाई का फोन आ जाता था और अपराधी छोड़ दिए जाते थे। योगी के शासन में अपराधियों में पुलिस का खौफ है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान का सोना उनका गन्ना है। योगी सरकार ने इस सोने पर सुहागा करते हुए गन्ने का मूल्य 325 से बढ़ाकर 350 कर दिया है। किसानों से अपील की कि 'डबल-इंजन से हो रहे विकास को कमजोर ना पड़ने दें और एकजुट होकर भाजपा के साथ खड़े रहें।
नहीं यह है ठगबंधन: संजीव बालियान
उधर, करोरा गांव में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि सपा का यह गठबंधन नहीं ठगबंधन है। लोगों को लूटने के लिए यह ठगबंधन बना है। 2012 से लेकर 17 तक की बात करें, तो उस समय दोषी बाहर होते थे और निर्दोष जेल में होते थे। उन्होंने कहा कि ठगबंधन की नहीं, प्रदेश को विकास करने वाली योगी सरकार चाहिए।
खुद सोचें कि कितना बदलाव आया : वीके सिंह
केंद्रीय राज्य मंत्री रि. जनरल वीके सिंह ने कहा कि खुद महसूस करें कि पांच वर्ष में प्रदेश में कितना बदलाव आया है। यह किसी से छुपा नहीं है। महिलाएं प्रदेश में सुरक्षित हैं।