खेल जगत मेंं छाया आगरा, इस साल खाते में आईं ये पांच बड़ी उपलब्धियां

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़

बरसों से अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम बनाए जाने की मांग पूरी होने की जागी आस। सीनियर नेशनल महिला कुश्ती प्रतियोगिता की ताजनगरी ने की मेजबानी। कोरोना काल में लाकडाउन से खेल गतिविधियों पर लगा ग्रहण लेकिन आगरा के क्रिकेटर्स अंतरराष्‍ट्रीय पटल पर छाए।

आगरा के क्रिकेटर भाई दीपक एवं राहुल चाहर।

आगरा, साल 2021 विदाई लेने की ओर है। कोरोना का साया पूरी दुनिया पर रहा लेकिन खेल के मामले में आगरा तो छा गया। आगरा के क्रिकेटर्स अंतरराष्‍ट्रीय टीम का हिस्‍सा बने तो वहीं क्रिकेटर दीपक चाहर का भीड़ से खचाखच भरे मैदान में अपनी मंगेतर को प्रपोज करना भी दुनियाभर की सुर्खियां बना। वहीं बरसों से देखे जा रहे अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर के स्‍टेडियम को बनाए जाने का ख्‍वाब पूरा होने की आस भी जागी है

खेल आयोजनों पर लगातार दूसरे वर्ष कोरोना वायरस के संक्रमण का साया रहा। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रतियोगिताएं कराई गईं। 30 व 31 जनवरी को लड़ामदा में भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा आयोजित सीनियर नेशनल महिला कुश्ती प्रतियोगिता से खेलों की शानदार शुरुआत हुई। मई में लाक डाउन लगने पर खेल गतिविधियां पूरी तरह थम गईं। वहीं, आस्ट्रेलिया में हुई बिग बैश लीग में पहली बार खेलकर ताजनगरी की भारतीय क्रिकेटर पूनम यादव और दीप्ति शर्मा ने शहर का मान बढ़ाया। वर्ष के जाते-जाते केंद्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की घोषणा से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के निर्माण की आस जगी।

आगरा में अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम की घोषणा करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। 

आगरा में जनवरी में हुई सीनियर नेशनल महिला कुश्ती प्रतियोगिता में देश की शीर्ष खिलाड़ियों को खेलते हुए देखने का मौका शहरवासियों को मिला। इसमें साेनम मलिक ने साक्षी मलिक को हराकर उलटफेर किया। इसके बाद मार्च में राष्ट्रीय रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन गोवर्धन स्टेडियम, आगरा कैंट में हुआ। इसके बाद कोरोना वायरस का संक्रमण शुरू होने से स्टेडियम समेत शहर की एकेडमियों में खेल गतिविधियों पर ब्रेक लगने शुरू हुए। मई में लाक डाउन की वजह से पूर्ण प्रतिबंध रहा। एथलेटिक्स की दो दिवसीय स्टेट लेवल चैंपियनशिप एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। रोल बाल की दो स्टेट लेवल चैंपियनशिप अक्टूबर व दिसंबर में हुईं। वुशू की स्टेट लेवल चैंपियनशिप का आयोजन आगरा में हुआ।

 

 

यह भी पढ़ें

बूंदाबांदी से सुधरी आगरा की आबोहवा, एक्‍यूआइ आया 200 से नीचे

 

सांसद खेल स्पर्धाओं में चमके खिलाड़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने सांसद खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया। इनमें शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं उभरकर सामने आईं।

टेस्ट टीम में चुने गए राहुल चाहर

ताजनगरी के लेग स्पिनर राहुल ताजनगरी के पहले खिलाड़ी बने, जिन्हें भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया। हालांकि, उन्हें टेस्ट मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका। उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में चुना गया, जबकि तेज गेंदबाज दीपक चाहर को रिजर्व प्लेयर में शामिल किया गया। क्रिकेटर राशि कनौजिया का चयन दक्षिण अफ्रीका के दौरे से पूर्व भारतीय कैंप में हुआ। उन्हें बाद में चैलेंजर ट्राफी में भारत की बी टीम में चुना गया। उन्हें उप्र सरकार द्वारा विवेकानंद अवार्ड से सम्मानित किया। 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.