![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/30_12_2021-bsp_22337700.jpg)
RGA न्यूज़
घर वापसी करने वाले बसपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लाल सिंह रस्तोगी व पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रमाेद कुमार गौतम ने कहा कि वे किन्हीं कारणों से कांग्रेस में शामिल हुए थे। अब न तो किसी पार्टी के वरिष्ठ नेता से शिकायत है ना ही शिकवा।
विधानसभा की तैयारियों में जुटे दलों में सह मात का खेल चल रहा हैं।
अलीगढ़, विधानसभा की तैयारियों में जुटे दलों में सह मात का खेल चल रहा है। कांग्रेस ने कई बसपा के पूर्व विधानसा क्षेत्रों के अध्यक्षाें को अपने पाले में खींच लिया था। डेमेज कंट्रोल में जुटे बसपा के जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह की सक्रियता से चार दिन में (27 दिसंबर को) ही पला बदलने वाले कार्यकर्ताओं की वापसी हो गई। खैर रोड वाईपास स्थित जिलाकार्यालय पर इन सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। सभी ने घर वापसी होने पर बसपा में ही बने रहने की शपथ ली। साथ ही मायावती को सीएम बनाने के लिए संघन जनसंपर्क व पार्टी की रीति-नीति जन जन तक पहुंचाने का वायदा भी किया
पाला बदलने वाले कार्यकर्ता लौटे वापस
जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने बताया है कि किन्ही कारणो से यह पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए थे। पाला बदलने वाले सभी ने कहा कि वह अपने घर में वापस लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि बसपा पूरी तकत के साथ विधानसभा चुनाव में जुटी हुई है। कांग्रेस ने उनके कुछ कार्यकर्ताओं को झांस देकर तोड़ने का प्रयास किया था। बाद में जब इस पार्टी में शामिल करने वाले लोगों की असलीयत की जानकारी हुई, वे बसपा साथ में बहनजी (मायावती) के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पुन : घर वापसी हुई है। इन सभी कार्यकर्ताओं का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया
घर वापसी पर स्वागत
घर वापसी करने वाले बसपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लाल सिंह रस्तोगी व पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रमाेद कुमार गौतम ने कहा कि वे किन्हीं कारणों से कांग्रेस में शामिल हुए थे। अब न तो किसी पार्टी के वरिष्ठ नेता से शिकायत है, ना ही शिकवा। अब तो बहनजी को पांचवी बार सीएम बनाना है। इसके लिए संगठन को मजबूत करने के लिएकाम करना है। दिन रात घोषित विधानसभा प्रत्याशियों के लिए ग्रामीणअंचल में भ्रमण करेंगे। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराया जाएगा।
इन लोगों की हुई वापसी
घर वापस वालों में राजेश निगम, कमल सिंह चाय वाले,जवाहर लाल संत,बंटी सिंह, नैकसेलाल, नरेंद्र सिंह नरसी, राजवीर टेलर, मोनू सिंह, राकेश हप्पा वाले, देवेंद्र कुमार, रामू कुमार, गोलू सिंह, राहुल कुमार, योगेश कुमार सिंघानिया, रामसेवक सहितअन्य लोग शामिल है।
ये लोग रहे उपस्थि
इस मौके पर मुख्य सेक्टर प्रभारी अलीगढ़ मंडल सूरज सिंह, अशोक सिंह, विजेंद्र सिंह विक्रम, शिवकुमार शास्त्री, अरविंद कुमार आदित्य, कोल विधानसभा अध्यक्ष हरेंद्र कुमार, सुबोध सिद्धार्थ, मुनीश अहमद गाजी आदि बसपाई मौजूद थे।