![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/30_12_2021-bjp-_22337896.jpg)
RGA न्यूज़
भाजपा महानगर अध्यक्ष की संस्तुति पर दिव्यांग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा ने अपनी टीम का गठन किया है। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के महानगर सहसंयोजक यश कुमार सिंह व राजा मेहरोत्रा घोषित किए गए
भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा ने अपनी टीम का गठन किया है
प्रयागराज, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी की संस्तुति पर दिव्यांग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा ने अपनी टीम का गठन किया है। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के महानगर सहसंयोजक यश कुमार सिंह व राजा मेहरोत्रा घोषित किए गए हैं।
मंडल स्तर पर ये घोषित हुए पदाधिकारी
मंडल स्तर पर खुल्दाबाद मंडल से संयोजक राजा जायसवाल व सहसंयोजक विकास जायसवाल बनाए गए हैं। राजरूपपुर के संयोजक की जिम्मेदारी लवलेश कुमार, सहसंयोजक रमेश तिवारी, प्रीतम नगर संयोजक दीपिका सिंह, सहसंयोजक संजय राजपूत बने हैं। यमुना पट्टी के संयोजक रवि जायसवाल, सह संयोजक रवि कांत पटेल, गंगा पट्टी के संयोजक राजेंद्र सरोज व सहसंयोजक महादेव पटेल नियुक्त हुए हैं। नैनी के संयोजक अजय कुमार सहसंयोजक पंकज कुमार, वेणी माधव मंडल के संयोजक रमेश त्रिपाठी, सहसंयोजक विजय शंकर दुबे बनाए गए हैं। भारद्वाज मंडल के संयोजक संत प्रसाद सहसंयोजक ननकू पटेल, विश्वविद्यालय मंडल के संयोजक जयदीप मिश्रा सहसंयोजक अभिलेष राय मनोनीत हुए हैं। शिवकुटी मंडल के संयोजक नीतीश साहू, सहसंयोजक राजेश कुशवाहा, सिविल लाइन मंडल के सह संयोजक नित्यानंद मिश्रा सहसंयोजक बादल शर्मा, चौक के संयोजक रमेश पटेल सहसंयोजक आदित्य पटेल होंगे। मीरापुर से संयोजक जोगिंदर सहसंयोजक प्रशांत सिंह, मुट्ठीगंज के संयोजक गगन गुप्ता सहसंयोजक गजाधर त्रिपाठी, एवं कीडगंज मंडल से संयोजक मुन्ना गुप्ता एवं सहसंयोजक ओम जी जायसवाल घोषित किए गए हैं।
नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को भारतीय जनता पार्टी महानगर के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने बधाई देकर सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा है। यह भी कहा है कि बूथ स्तर पर लोगों से जुड़ाव स्थापित करें जिससे आपने संपर्क को वोट में बदला जासके। यदि किसी के मन में सरकार के कार्यों को लेकर कोई संदेह है तो उसे दूर करने के लिए भी प्रयास जरूरी है
प्रयागराज : कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा की तरफ से महिला सशक्तीकरण के लिए ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान की शुरूआत की गई है। इस अभियान के तहत मेरठ के बाद अब लखनऊ में मैराथन दौड़ का आयोजन मंगलवार को किया गया। मैराथन दौड़ 1090 चौराहे से लोहिया पार्क होते हुए वापस 1090 चौराहे पहुंची। प्रथम विजेता नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पूजा पटेल रहीं। आगामी आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप (मानित) विश्वविद्यालय की तरफ से चयन हुआ है। यह भुवनेश्वर में 12 से 15 जनवरी के बीच होगी।