विधानसभा चुनाव में अबकी प्रयागराज में 46 लाख वोटर करेंगे मतदान, जानिए कितने बढ़े मतदाता

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़

पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में कुल वोटर 43.37 लाख थे। इसमें से 23.86 लाख पुरुष और 19.50 लाख महिलाएं थीं। इसके अलावा किन्नर वोटर 459 थे। अब चुनाव नजदीक आया तो वोटर बनाने का फिर से अभियान चला।

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए वोटर लिस्ट फाइनल करने का काम जारी है

प्रयागराज, विधानसभा चुनाव 2022 के लिए वोटर लिस्ट फाइनल हो रही है। अगले हफ्ते इसका प्रकाशन भी हो जाएगा। उसके बाद नए बने वोटरों के घर वोटर लिस्ट पहुंच जाएगी। फिलहाल अब तक 46.02 लाख वोटर पंजीकृत हो चुके हैं। पिछले पांच सालों में वोटरों की संख्या में करीब तीन लाख की बढ़ोतरी हुई है। 18 साल से अधिक उम्र हर युवा को वोटर बनाने का अभियान चला तो इस बार 62068 युवा वोटर बन गए हैं।

पिछले चुनाव में 43 लाख से ज्यादा थे वोटर

5482 वर्ग किलोमीटर में फैले इस जिले की आबादी करीब 59 लाख है। इसमें 31 लाख पुरुष तो 28 लाख महिलाएं हैं। जबकि वोटरों की संख्या पचास लाख से कम है। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में कुल वोटर 43.37 लाख थे। इसमें से 23.86 लाख पुरुष और 19.50 लाख महिलाएं थीं। इसके अलावा किन्नर वोटर 459 थे। अब चुनाव नजदीक आया तो वोटर बनाने का फिर से अभियान चला। पिछले महीने अभियान का समापन हुआ। अब फाइनल वोटर लिस्ट तैयार हो रही है। अब तक जिले के 4602812 लोग वोटर बन चुके हैं। इसमें से पुरुष वोटर 2503349 हैं और महिला वोटर 2098818 हैं। जबकि किन्नर वोटर 645 हैं। पांच जनवरी को वोटर लिस्ट का प्रकाशन होगा। उसके बाद नए बने वोटरों का विवरण वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगा। उसके बाद नए बने वोटरों का कार्ड डाक के माध्यम से घर भेजा जाए

चुनाव की तैयारी शुरू

विधानसभा चुनाव के लिए कभी भी अधिसूचना जारी हो सकती है। इसलिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से इस बार दो हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा पांच हजार से अधिक बूथ बनाने की तैयारी है।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.