![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/06_01_2022-pm_modi_security_lapse_22357544.jpg)
RGAन्यूज़
PM Modi Security lapse पाकिस्तानी सीमा से महज 30 किलोमीटर दूर पंजाब के फ़िरोज़पुर जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक होने के मामले में देश मे सियासत गर्मा गयी है। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी अपनी राय व्यक्त कर
PM Modi Security lapse : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक से सियासत गरमाई।
बरेली,। PM Modi Security lapse : पाकिस्तानी सीमा से महज 30 किलोमीटर दूर पंजाब के फ़िरोज़पुर जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक होने के मामले में देश मे सियासत गर्मा गयी है। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं। डॉ. विनोद पागरानी ने इसे सुरक्षा में चूक नहीं, बल्कि बड़ी लापरवाही माना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जीवन को खतरे में डाल कर कांग्रेस की सरकार ने हत्या की साजिश रची थी। यह सरासर सुरक्षा प्रोटोकाल का उल्लंघन है , दुश्मन देश पाकिस्तान की सीमा पर प्रधानमंत्री के काफिले को 20 मिनट तक खड़ा रहना पड़ा, यह अत्यंत ही शर्मनाक एवं निंदनीय है। यह घटना किसी भी कीमत पर क्षमा के योग्य नही
कल बदायूं आएंगे डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा : विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच सात जनवरी को उप मुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा बदायूं आ रहे हैं। नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता की ओर से सदर विधानसभा क्षेत्र के घटपुरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यहां स्वीकृत एक इंटर कालेज समेत विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। राज्यमंत्री ने डिप्टी सीएम के कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
कल्याण सिंह की जयंती पर कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित : भाजपा के पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल ने बुधवार को पर्व मुख्यमंत्री स्व.कल्याण सिंह की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह ने हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया और आगे बढ़ाया। दातागंज तिराहा स्थित लोहिया नगर स्थित कैंप कार्यालय पर पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। अध्यक्षता राजेंद्र गुप्त ने की। गोविंद शर्मा, पूर्व चेयरमैन राधेश्याम सिंह उर्फ मुन्ना, रामेश्वर प्रजापति, ताराचंद कश्यप, ज्ञानेश त्रिवेदी, रामचंद्र लोधी, प्रांशु लोधी, फतेह सिंह लोधी, ओमप्रकाश लोधी आदि उपस्थित रहे।