![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/08_01_2022-tajganj_mai_maarpeet_22363562.jpg)
RGAन्यूज़
आगरा में घर के सामने कूड़ा डालने के विवाद में महिला और बच्चों से मारपीट सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई घटना। थाना ताजगंज क्षेत्र का मामला। सैन्यकर्मी की पत्नी और बच्चों को पड़ोसी महिला और उसके भाइयों ने मारापीटा। चोटिल महिला अस्पताल
ताजगंज में महिला को सड़क पर लिटाकर पीटते पड़ोसी।
आगरा। ताजगंज क्षेत्र में घर के आगे कूड़ा डालने के विरोध पर पड़ोसियों ने महिला और बच्चों को पीट दिया। मारपीट में महिला चोटिल हो गई। उसे निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है
ताजगंज के रेशम एन्क्लेव में रहने वाले सैन्यकर्मी लेखराज सिंह चाहर का आरोप है कि उनके पड़ोसी घर के आगे कूड़ा डालते हैं। इसको लेकर कई बार विवाद हो चुका है। कूड़ा डालने को लेकर चार जनवरी को उनका पड़ोसियों से विवाद हुआ। इसकी सूचना उन्होंने यूपी 112 पर दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ोसियों को समझाकर चली गई। भविष्य में बाहर कूड़ा न डालने की हिदायत दी गई थी। इसके बाद अगले दिन दोबारा घर के बाहर कूड़ा फेंका गया। लेखराज की पत्नी सरोज चाहर ने विरोध किया तो आरोपित पक्ष की महिलाएं धमकी देने लगीं। सरोज ने फोन करके पुलिस बुला ली। इसके बाद पुलिस फिर आरोपित पक्ष को हिदायत देकर चली गई
पीड़ित लेखराज के अनुसार, गुरुवार सुबह उनकी पत्नी घर के सामने खड़ी थीं। तभी अचानक पड़ोसी महिला और उसके भाइयों ने पत्नी पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए बच्चों को भी उन्होंने पीटा। पत्नी के घुटनों और सिर में चोट लगी है। थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने रात में ही सरोज का मेडिकल कराया। घटना की सीसीटीवी कैमरे में पूरी रिकार्डिंग हो गई। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार रात को मामले में मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर ताजगंज भूपेंद्र बालियान का कहना है कि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।