पीलीभीत में एक और पश्चिमी विक्षोभ के लिए रहें तैयार, दो दिन तक हो सकती है बारिश, पढ़ें मौसम पूर्वानुमान

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

Pilibhit Latest Weather Update मध्य एशिया से एक और पश्चिमी विक्षोभ उठ रहा है। उसका प्रभाव तराई में 21 व 22 जनवरी तक आने की संभावना है। ऐसे में एक बार फिर आसमान पर दो दिन बादल उमड़ते रहेंगे और बारिश का भी मौसम विभाग ने पूर्वानुमान दिया

21 व 22 जनवरी को आसमान पर फिर उमड़ेंगे बादल, बारिश की भी रहेगी संभावना

पीलीभीत,: मध्य एशिया से एक और पश्चिमी विक्षोभ उठ रहा है। उसका प्रभाव तराई में 21 व 22 जनवरी तक आने की संभावना है। ऐसे में एक बार फिर आसमान पर दो दिन बादल उमड़ते रहेंगे और बारिश होने का भी मौसम विभाग ने पूर्वानुमान दिया है। बुधवार को सुबह धरती से लेकर आसमान तक कोहरे की चादर फैली रही। इस दौरान काफी अधिक ठंड महसूस की गई। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम ग

चालकों ने हेडलाइटें जलाकर गति धीमी कर ली और सावधानी के साथ अपने वाहन निकाले। सुबह ठंड अधिक होने के कारण शहर में कई तरह लोग आग तापते दिखे। दोपहर तक कोहरा रहने की संभावना बताई गई है। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डा. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानका

उसका प्रभाव तराई में भी 21, 22 जनवरी तक दिखाई देगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते लगातार दो दिन आसमान पर बादल उमड़ेंगे और साथ ही बारिश होने की भी संभावना रहेगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बुधवार को दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। डा. ढका के मुताबिक अभी अगले दो दिन तक सुबह और रात के समय कोहरा रहेगा। इस कारण दिन में धूप देर से खिलेगी। इस वजह से फिलहाल शीतलहर की स्थिति बने रहने के आसार हैं।

 

 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.