बरेली से मुंबई के लिए नौ दिन नहीं मिलेगी फ्लाइट, कोरोना संक्रमण के कारण इंडिगो ने फ्लाइटें रद कीं

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

Flights Canceled due to Corona कोरोना संक्रमण का असर हवाई यात्राओं पर भी पड़ने लगा है। मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट इस महीने नौ दिनों के लिए रद की गई है। इस माह यह फ्लाइट सिर्फ वैकल्पिक दिनों में चलाने का निर्णय इंडिगो ने

इंडिगो ने इस महीने के चार्ट में नौ दिन की फ्लाइट को किया कैंसिल।

बरेली,कोरोना संक्रमण का असर हवाई यात्राओं पर भी पड़ने लगा है। मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट इस महीने नौ दिनों के लिए रद की गई है। इस माह यह फ्लाइट सिर्फ वैकल्पिक दिनों में चलाने का निर्णय इंडिगो ने लिया है। इससे शहर के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जिले में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर शुरू हो गई है। इसके साथ ही यह देश के बड़े शहरों में काफी तेजी से फैल रहा है

कोरोना संक्रमण का असर हवाई यात्राओं पर भी दिखाई देने लगा है। मुंबई से आने वाले फ्लाइट को इंडिगो ने इस माह नौ दिनों के लिए रद कर दिया है। समझा जा रहा है कि मुंबई में कोरोना संक्रमण काफी अधिक होने के कारण एयरलाइंस ने यह फैसला लिया है, हालांकि एयरलाइंस के अधिकारी इसका सामान्य कारण बता रहे हैं। बरेली एयरपोर्ट में मुंबई से फ्लाइट दोपहर करीब 12.15 पहुंचती है। फिर यहां से दोपहर 1.15

अब इस माह दस दिन यह फ्लाई निरस्त रहेगी। सिर्फ वैकल्पिक दिनों में ही फ्लाइट यहां आएगी। बाकी दिल्ली और बेंगलूरू की फ्लाइट पर कोई असर नहीं पड़ा है। वह पूर्व की तरह चलती रहेगी। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार मुंबई से आने वाले फ्लाइट 12, 14, 15, 18, 19, 21, 25, 26 और 28 जनवरी को रद रहेगी।

जरूरतमंदों को कंबल व कपड़े वितरित किए : इनरव्हील क्लब दीक्षिता ने मंगलवार को स्टेडियम रोड स्थित रेजिडेंसी गार्डन के गेट पर जरूरतमंदों को कंबल व कपड़े बांटकर इनरव्हील डे मनाया। वितरण के बाद सभी ने केक काटकर जश्न मनाया। इस दौरान दीक्षा सक्सेना, रितांशी श्रीवास्तव, नीलम कौर, दीपाली सक्सेना, चित्रा जौहरी, रति गुप्ता, स्मिता यादव, युक्ति सक्सेना आदि रहीं।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.