एक-दूसरे से अलग हुए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ? जानें क्या है पूरा मामला

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के स्टार कपल में से एक हैं। दोनों के बीच उम्र का फासला भी ज्यादा है लेकिन बावजूद इसके अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच काफी प्यार देखने को मि

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर- तस्वी

नई दिल्ली,  मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के स्टार कपल में से एक हैं। दोनों के बीच उम्र का फासला भी ज्यादा है, लेकिन बावजूद इसके अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच काफी प्यार देखने को मिलता है। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है, लेकिन अब खबर है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

खबर है कि बॉलीवुड के इस कपल ने अलग होने का फैसला कर लिया है। अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीते कुछ समय से एक-दूसरे से नहीं मिल रहे हैं। यहां तक कि मलाइका अरोड़ा बीते छह दिनों से अपने घर से बाहर नहीं निकली हैं और अर्जुन कपूर भी उनके घर नहीं गए हैं। जिसके चलते ऐसी अफवाह है कि इन दोनों का ब्रेकअप हो गया है

वहीं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के करीबी सूत्रों ने बॉलीवुड लाइफ को बताया है कि छह दिन से ज्यादा हो गए हैं, मलाइका अरोड़ा अपने घर से बाहर नहीं निकली हैं। वह पूरी तरह से आइसोलेशन में चली गई है। कहा जाता है कि वह बेहद दुखी हैं और उन्होंने कुछ समय के लिए दुनिया से दूर रहने का फैसला किया है। जबकि अर्जुन कपूर भी इन दिनों एक बार भी उनसे मिलने नहीं गए हैं।

सूत्रों के अनुसार अर्जुन कपूर को अभी तीन दिन पहले बहन रिया कपूर के घर डिनर पर स्पॉट किया गया था। रिया का घर मलाइका के घर के बेहद करीब है और इसके बावजूद अर्जुन कपूर डिनर के बाद उनसे मिलने नहीं गए। मलाइका अमूमन अर्जुन के साथ हर फैमिली डिनर में शामिल होती हैं लेकिन इस बार उनके साथ नजर नहीं आईं। अर्जुन हमेशा से अगर वह पास में होते हैं तो मलाइका अरोड़ा के घर जाते हैं, लेकिन जिस दिन वह बहन रिया कपूर के घर डिनर पर गए, वह मलाइका के घर नहीं गए बल्कि घर वापस आ ग

आमतौर पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा डिनर डेट या कॉफी डेट जाते रहते हैं, लेकिन कुछ समय से दोनों साथ स्पॉट नहीं हुए हैं। ऐसे में अफवाह है कि कपल के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। हालांकि दैनिक जागरण इस खबर की पुष्टि नहीं करता है। वहीं आपको बता दें कि न्यू ईयर के मौके पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक जैसी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में दोनों पाउट करते नजर आ रहे थे। इस तस्वीर के कैप्शन में मलाइका ने लिखा, 'मैं तुम्हें मिस कर रही मिस्टर पाउटी अर्जुन कपूर (वैसे मेरा पाउट तुम्हारे से ज्यादा अच्छा है)...हैप्पी न्यू इयर।' वहीं अर्जुन ने भी न्यू ईयर विश किया था। सोशल मीडिया पर इन दोनों की तस्वीर तेजी से वायरल हुई थी।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.