![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/13_01_2022-congress_22377704.jpg)
RGAन्यूज़
UP Assembly Election 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची। महिला उम्मीदवारों के नाम किए हैं तय। आगरा में दो और मैनपुरी में दो महिला उम्मीदवार पार्टी ने किए हैं फाइनल। सीकरी और छावनी से नहीं दिया
कांग्रेस ने आगरा मंडल में चार उम्मीदवार तय किए हैं।
आगरा, । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए जोर आजमाइश तेज होती जा रही है। कांग्रेस ने पहली सूची जारी कर दी है। महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में ये सूची जारी की। आगरा मंडल में चार नाम तय हुए हैं। इनमें से दो उम्मीदवार आगरा के लिए तय किए गए हैं और दो मैनपुरी में। आगरा की अन्य विधानसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए गए हैं। छावनी और फतेहपुरसीकरी पर पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
गुरुवार को कांग्रेस ने आगरा की सीटें घोषित की हैं। बाह से पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित और एत्मादपुर से शिवानी बघेल को प्रत्याशी घोषित किया गया है। मनोज दीक्षित लंबे समय तक आगरा की जिलाध्यक्ष रहीं और टोरंट पावर प्रकरण में लगे आरोपों को लेकर उन्हें पद से हटाया गया था लेकिन वे पार्टी में लगातार सक्रिय रहीं। मैनपुरी में कांग्रेस ने दो महिला प्रत्याशी घोषित किए हैं। मैनपुरी सीट पर विनीता शाक्य और करहल विधानसभा सीट पर ज्ञानवती यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। विनीता शाक्य वर्तमान में जिलाध्यक्ष हैं। वह जागीर क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य भी हैं। पूर्व में भी एक बार जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में जीत हासिल कर चुकी हैं। जबकि ज्ञानवती वर्ष 1995 से कांग्रेस के साथ जुड़ी हैं। कांग्रेस में जिला उपाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव के पद पर कार्य कर चुकी हैं और इस समय प्रदेश उपाध्यक्ष
महिला उम्मीदवारों के अलावा आगरा दक्षिण से पूर्व पार्षद अनुज शर्मा, आगरा उत्तर से विनोद बंसल, आगरा ग्रामीण से उपेंद्र सिंह, खेरागढ़ से रामनाथ सिकरवार, फतेहाबाद से होतम सिंह निषाद को प्रत्याशी बनाया गया है। विनोद बंसल पूर्व में मेयर का चुनाव लड़ चुके हैं।