यूपी चुनाव 2022: धर्म सिंह के पाला बदलने से धर्म संकट, भाजपा नकुड़ में तलाश रही विकल्प

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

UP Assembly Elections 2022 भाजपा नकुड़ में धर्म सिंह सैनी का तलाश रही विकल्प। आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी के भाजपा छोड़ने से नकुड़ की सियासत में धर्म संकट पैदा हो गया है। धर्म सिंह के लिए भी आसान नहीं होगी साइकिल की स

धर्म सिंह के लिए भी आसान नहीं होगी साइकिल की सवारी।

सहारनपुर, । आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी के भाजपा छोड़ने से नकुड़ की सियासत में धर्म संकट पैदा हो गया है। अब तक सपा से टिकट पक्का मान रहे दावेदारों में भी खलबली है। भाजपा के समक्ष भी नया संकट खड़ा हो गया है। भाजपा नकुड़ में धर्म सिंह सैनी का विकल्प तलाश रही है। साइकिल पर सवार होने जा रहे धर्म सिंह सैनी के लिए भी डगर आसान नहीं दिख रही है। पिछले कई सालों से चुनावी तैयारी कर रहे सपा नेताओं की नाराजगी भी उन्हें झेलनी पड़ सकती है। जातीय समीकरण भी गड़बड़ा सकते हैं

विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से इन दिनों सहारनपुर प्रदेश में राजनीति का केंद्र बन गया है। सदन में पहुंचने के लिए नेताओं की आस्थाएं बदलने लगी हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हो गए। एक कांग्रेस विधायक सपा तो दूसरे विधायक ने भाजपा का दामन थाम लिया। अब धर्म सिंह सैनी ने भाजपा को अलविदा कह दिया। पहले सरसावा और अब नकुड़ विधानसभा सीट के जातीय समीकरण की बात करें तो इस सीट पर करीब सवा लाख मुस्लिम, 75 हजार दलित, 30 हजार सैनी, 30 हजार गुर्जर मत

इनके अलावा कश्यप, जाट, ठाकुर, वैश्य, पंजाबी व ब्राह्मण मतदाता हैं। दलित के साथ अपनी जाति के वोटों के सहारे डा. सैनी वर्ष 2002, 2007 व 2012 का चुनाव बसपा के टिकट पर जीत चुके हैं। वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर जीत हासिल कर ली। अब कुछ संकट नजर आया तो कहीं और जाने का मन बना लिया। नकुड़ सीट पर धर्म सिंह सैनी दो बार इमरान मसूद को चुनाव हरा चुके हैं।

बसपा ने इस सीट पर ब्लाक प्रमुख चौधरी ताहिर हसन को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है और एआइएएमआइ भी इस सीट पर अपना प्रत्याशी उतार रही है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.