पिथौरागढ़ के चुनावी इतिहास में पहली बार पांच महिलाओं ने की दावेदारी

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

Uttarakhand Chunav 2022 जिले में पहली बार महिला दावेदारों की संख्या बढऩे से सीमांत में महिला सशक्तीकरण का संकेत मिल रहा है। भाजपा मेंं दावेदारों की संख्या पांच पहुंच गई है। इनमें दो महिलाएं भी हैं। पिथौरागढ़ गंगोलीहाट और डीडीहाट सीटें ऐसी हैं जहां पर महिला दावेदार मु

वर्तमान में जिले के आठ विकास खंडों में सात में महिला ब्लाक प्रमुख और जिपं अध्यक्ष महिला हैं।

, पिथौरागढ़ : जिले की पिथौरागढ़ सीट पर भाजपा मेंं दावेदारों की संख्या पांच पहुंच गई है। इनमें दो महिलाएं भी हैं। पिथौरागढ़, गंगोलीहाट और डीडीहाट सीटें ऐसी हैं जहां पर महिला दावेदार आधी आबादी के हक का हवाला देकर मुखर हैं। सीमांत में कुल मिलाकर पहली बार पांच महिलाओं ने दमदार दावेदारी की हैै

पिथौरागढ़ विस क्षेत्र में वर्तमान में महिला विधायक चंद्रा पंत हैं। इस सीट पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने भी दावेदारी की है। जिले में यह पहला चुनाव होगा जहां पर महिलाएं भी टिकट के लिए मुखर हुई हैं। पंचायत चुनाव से राजनीति में कदम रखने वाली जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा विण ब्लाक की प्रमुख भी रह चुकी हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए सामाजिक क्षेत्र में विशेषकर महिला सशक्तीकरण अभियान में उल्लेखनीय कार्य करने वाली दीपिका भी दावेदारी पेश की हैं

गंगोलीहाट क्षेत्र में भी रेलवे बोर्ड की सदस्य गीता ठाकुर ने भी भाजपा से टिकट मांगा है। यहां से मीना गंगोला विधायक हैं। वहीं, गीता ठाकुर पूर्व में भी विधायक का चुनाव लड़ चुकी हैं। गंगोलीहाट में भी भाजपा से चार प्रबल दावेदार टिकट की कतार में हैं। 

डीडीहाट विधानसभा से कांग्रेस की रेवती जोशी ने दावेदारी की है। वह पूर्व में भी चुनाव लड़ चुकी हैं। महिला दावेदारों का कहना है कि आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने के लिए दलों को टिकट देना

यदि जिले में महिला मतदाताओं को देखें तो पिथौरागढ़, धारचूला और डीडीहाट में महिला मतदाता पुरुषों से अधिक हैं। गंगोलीहाट में महिला मतदाता पुरुषों से कम अवश्य हैं। लेकिन यह अंतर 100 से 150 के बीच ही है। जिले में पहली बार महिला दावेदारों की संख्या बढऩे से सीमांत में महिला सशक्तीकरण का संकेत मिल रहा है। वर्तमान में जिले के आठ विकास खंडों में सात में महिला ब्लाक प्रमुख और जिपं अध्यक्ष महिला हैं। 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.