![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/14_01_2022-makar_sankranti_232_22378781.jpg)
RGAन्यूज़
Aaj Ka Panchang आज 14 जनवरी शुक्रवार का दिन है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज मकर संक्रांति का पर्व मनाया जायगा। मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करने का विधान है।
JEETESH KUMARFri, 14 Jan 2022 05:00 AM (IST
Aaj Ka Panchang: आज है मकर संक्रांति या उत्तरायण का पर्व, जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: आज 14 जनवरी, शुक्रवार का दिन है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज मकर संक्रांति का पर्व मनाया जायगा। ज्योतिष गणना के अनुसार आज सूर्य देव मकर राशि प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही आज सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण भी होंगे। इस दिन पूरे देश में कई त्योहार मनाए जाते हैं। आज के दिन उत्तर भारत में मकर संक्रांति, खिचड़ी या उत्तरायण का त्योहार मनाया जाएगा। तो वहीं दक्षिण भारत में आज के दिन पोंगल और पूर्वोत्तर में बिहू का त्योहार मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करने का विधान है। साथ ही आज से खरमास भी समाप्त हो रहा है। इसके साथ ही आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांगः
आज 14 जनवरी 2022 का पंचांग।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
आज का पर्व एवं त्योहार: सूर्य की मकर संक्रांति।
विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु पौष मास शुक्ल पक्ष की द्वादशी 22 घंटे 20 मिनट तक, तत्पश्चात् त्रयोदशी रोहिणी नक्षत्र 20 घंटे 18 मिनट तक, तत्पश्चात् मृगसिरा नक्षत्र शुक्ल योग 14 घंटे 35 मिनट तक, तत्पश्चात् ब्रह्म योग वृष में चंद्रमा
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बज कर 42 मिनट पर होगा , वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 56 मिनट पर दिल्ली में होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
चंद्रोदय आज दिन में 04 बजकर 12 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन 03 बजकर 16 मिनट है।
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्तः प्रातः 04 बजकर 16 मिनट से 04 बजकर 59 मिनट तक रहेगा
अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: आज दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से शाम 03 बजकर 24 मिनट तक।
अमृत काल: आज दिन में 03 बजकर 10 मिनट से लेकर शाम को 04 बजकर 59 मिनट तक।