RGA न्यूज़
मतदान में महिलाएं पीछे नहीं हैं। 2017 के विधानसना चुनावों में भी महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा दमखम दिखाया था। अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले चुनावों के जिले में 63.63 फीसद महिलाओं ने मतदान किया था।
2017 के विधानसना चुनावों में भी महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा दमखम दिखाया था।
अलीगढ़ मतदाताओं के रूप में आधी आबादी की संख्या भले ही कम हो, लेकिन मतदान में महिलाएं पीछे नहीं हैं। 2017 के विधानसना चुनावों में भी महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा दमखम दिखाया था। अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले चुनावों के जिले में 63.63 फीसद महिलाओं ने मतदान किया था। वहीं, पुरुषों के मतदान का फीसद 63.35 रहा था। इस बार के चुनावों मे भी महिलाओं से अधिक मतदान की उम्मीद जा रही है। पुनरीक्षण अभियान के दौरान भी पुरुषों से ज्यादा वोट महिलाओं ने बनवाए हैं।
आंकड़ों से जानें सच
जिले में कुल सात विधानसभा सीट हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी विधानसभाें पर कुल 63.48 फीसद मतदान हुआ था। इसमें 63.35 फीसद मतदान पुरुषों ने किया था। वहीं, महिलाओं का मतदान फीसद 63.63 रहा था। सबसे अधिक मतदान शहर विधानसभा क्षेत्र में हुआ था। वहीं, सबसे कम वोट अतरौली विधानसभा क्षेत्र में पड़े थे। वहीं, अगर महिलाओं की बात करें तो सबसे अधिक महिला मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग बरौली विधानसभा में किया था। यहां पर कुल 65.87 फीसद वोट पड़े थे। वहीं, सबसे कम महिलाओं ने कोल विधानसभा में पड़े थे। यहां पर महज 61.94 फीसद ही वोट पड़े थे।
पांच विधानसओं में पुरुषों से अधिक मतदान : निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2017 के चुनावों में सात में से पांच विधानसभाएं ऐसी थीं, जिनमें पुरुषों से अधिक महिलाओं ने मतदान किया था। इनमें खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा व इगलास शामिल हैं। वहीं, कोल व शहर विधानसभा में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों से अधिक मतदान किया था।
49 महिलाएं अजमा चुकी हैं भाग्य
विधानसभा चुनाव में अब तक जिले में 49 महिलाएं अपना भाग्य अजाम चुकी हैं। इनमें छह महिलाएं विधायक बन चुकी है।1969 में पहली बार महिलाओं ने शिकरत की थी। इसके बाद कारवां बढ़ता गया। 2012 के विधानसभा चुनावों में सबसे अधिक 12 महिलाएंओं ने शिकरत की। 2017 के चुनावों में सात महिलाओं ने शिरकत की थी। 1969 से पहले किसी भी चुनाव में महिला प्रत्याशियों ने शिरकत नहीं की थी। इस बार भी महिलाएं खूब दिलचस्पी दिखा रही हैं। 30 फीसद से अधिक महिलाएं नामांकन पत्र ले चुकी हैं।
2017 के विधानसभा चुनाव में हुए मतदान पर नजर
विधानसभा क्षेत्र, पुरुष, महिला
खैर, 61.71, 62.06
बरौली, 65.68, 65.31
अतरौली, 59.9, 62.39
छर्रा, 62.36, 64.01
कोल, 63.30, 61.94
शहर, 68.40, 64.31
इगलास, 64.29, 64.98
(मतदान फीसद में है)
2022 में मतदाता
विधानसभा, पुरुष, महिला
खैर, 215685, 187808
बरौली, 201377,177786
अतरौली, 214714,186792
छर्रा, 206187,180580
कोल, 214345, 190365
शहर, 201319, 185167
इगलास, 210206, 183432
लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करना बेहद जरूरी है। चुनाव में एक-एक वोट निर्णायक की भूमिका में रहता है। मेरी सभी लोगों से अपील है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग जरूर करें। महिलाएं भी प्राथमिकता से मतदान करें।