जालंधर में दो दिन पड़ेगी धुंध, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

Praveen Upadhayay's picture

 

RGAन्यूज़

Jalandhar Weather Update पहाड़ों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में शीत लहर से ठिठुरन बढ़ गई है। जालंधर में बारिश के बाद धुंध से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान मे उतार चढ़ाव का सिलसिला भी जारी है

Jalandhar Weather Update जालंधर में आने वाले दो दिन धुंध छाएगी

, जालंधर। Jalandhar Weather Update पहाड़ों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में शीत लहर से ठिठुरन बढ़ गई है। बुधवार को सुबह से धुंध पड़ने से जनजीवन प्रभावित हुआ। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई थी। दिन में ही लोग वाहनों की लाइटें जला कर चल रहे थे। बारिश के बाद धुंध से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान मे उतार चढ़ाव का सिलसिला भी जारी है। आने वाले दो दिन तक धुंध पड़ने के आसार है और लोगों को ठिठुरन से राहत नही मिलने वाली है। ऐसा मौसम विभाग का अनुमान

दोपहर को सूर्य देव के दर्शन होने की संभावना है। हालांकि शीत लहर के चलते लोगों को इसकी कोई खास राहत नहीं मिलने वाली है। इसका असर बाजारों पर भी पड़ेगा और कामकाज प्रभावित होगा। शाम ढलते ही एक बार फिर ठंड बढ़ेगी। बुधवार को तापमान में गिरावट आई अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सुबह और रात देर रात को ठंड भी यथावत रहेगी। मौसम विशेषज्ञ डा. विनीत शर्मा कहते हैं आने वाले दो दिन तक धुंध पड़ने की संभावना है। वहीं हलकी धूप निकलने कई जगह पर हलके बादल छाने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा। अधिकतम 19 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.