यूपी से हरियाणा तक बनेगा पुल, 15 किलोमीटर की दूरी होगी कम, कई राज्‍यों के लोगों का होगा ये खास फायदा

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

अहम बात यह है कि पुल न होने से श्रद्धालुओं को नाव से नदी पार करनी पड़ती है। कई गांवों के लोग नाव से ही आते जाते हैैं। किसानों को पलवल मंडी जाना पड़ता है। अलीगढ़ के लोगों को पलवल पहुंचने में 15 किलोमीटर ज्यादा चलना पड़ता है

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके निर्माण को हरी झंडी दे दी थी।

अलीगढ़र। उत्तर प्रदेश व हरियाणा की दूरी कम करने के लिए यमुना पर प्रस्तावित पुल के निर्माण के लिए अब जल्द भूमि अधिग्र्रहण शुरू हो जाएगा। अलीगढ़ के मालव से पलवल जिले के हसनपुर तक 500 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जाना है। इस पर 2.74 करोड़ रुपये खर्च कर 3.54 हेक्टेयर (42 बीघा) जमीन का अधिग्रहण होना है। इसके लिए दोनों प्रदेशों के किसानों की सहमति मिल गई है। किसानों को सर्किल रेट के मुकाबले दो गुना मुआवजा दिया जाएगा। जल्द ही खैर तहसील में बैनामों की शुरुआत हो जा

मथुरा से 84 कोसी परिक्रमा अलीगढ़ के टप्पल के मालव से होकर निकलती है। यहां यमुना नदी भी परिक्रमा मार्ग में आती है। पुल न होने से श्रद्धालुओं को नाव से नदी पार करनी पड़ती है। मालव समेत आसपास के गांवों के लोग भी हसनपुर व पलवल नाव से ही जाते हैैं। किसानों को टप्पल-जट्टारी होते हुए पलवल मंडी जाना पड़ता है। अलीगढ़ के लोगों को पलवल पहुंचने में 15 किमी ज्यादा चलना पड़ता है। इसलिए काफी समय से स्थानीय लोग यमुना नदी पर पुल निर्माण की मांग कर रहे थे।

मांगा गया प्रस्ताव

2017 में सूबे में भाजपा की सरकार बनते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके निर्माण को हरी झंडी दे दी थी।। हरियाणा सरकार से भी इसके लिए सहमति ली गई। करीब डेढ़ साल पहले इसके निर्माण को प्रस्ताव शासन में भेजा गया था। इसमें पुल निर्माण के लिए 45 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी गई। सेतु निगम को निर्माण की जिम्मेदारी मिली थी।

खास 

अधिग्र्रहण पर खर्च किए जाएंगे2.76 करोड़ रुपये, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी ने तैयार किया प्रस्ताव

-अलीगढ़ के गांव मालव से पलवल के हसनपुर तक बनेगा पुल

-भूमि अधिग्र्रहण के लिए यूपी व हरियाणा के किसानों की मिली सहमति

-पुल से 84 कोस परिक्रमा वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा फायदा

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया

अफसरों के मुताबिक दोनों प्रदेशों के बीच में करीब 500 मीटर लंबा पुल बनना है। दोनों तरफ इतना ही एप्रोच रोड भी प्रस्तावित है। ऐसे में पुल निर्माण में तो अधिकांश भूमि सरकारी ही है, लेकिन अलीगढ़ जिले की सीमा में एप्रोच रोड के निर्माण के लिए कुछ जमीन किसानों की आ रही थी। ऐसे में करीब एक साल से इसके लिए प्रशासनिक अफसर लगे हुए थे। शुरुआत में कुछ किसान जमीन देने को तैयार नहीं थे, लेकिन अफसरों के प्रयास के चलते अब सभी किसान राजी हो गए हैं

हरियाणा के हसनपुर व यूपी के मालव के बीच पुल का निर्माण हो रहा है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द किसानों से बैनामों की शुरुआत हो जाएगी।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.