![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/IMG-20220129-WA0059.jpg)
राष्ट्रीय ग्रामीण आवाज समाचार
बरेली आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता के० बी० त्रिपाठी ने जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव/ मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान की पार्टी के प्रति निष्ठा, सक्रियता और उनके लम्बे अनुभव को देखते हुए बरेली मंडल का मीडिया रिप्रेजेंटेटिव नियुक्त किया ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बरेली जनपद प्रभारी जितेंद्र कश्यप, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी की उपस्थिति में उनको मंडल मीडिया रिप्रेजेंटेटिव का नियुक्ति पत्र दिया ।
मुबारकबाद देने वालों में उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आंवला विधानसभा प्रत्याशी ओमवीर यादव, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा ,जिला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, कोषाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट, कैंट विधानसभा प्रत्याशी हाजी इस्लाम बब्बू, शहर विधानसभा प्रत्याशी कृष्ण कांत शर्मा, बहेड़ी विधानसभा प्रत्याशी संतोष भारती, मीरगंज विधानसभा प्रत्याशी मोहम्मद इलियास, बिथरी चैनपुर विधानसभा प्रत्याशी अलका सिंह ,नवाबगंज विधानसभा प्रत्याशी उषा गंगवार, भोजीपुरा विधानसभा प्रत्याशी सरदार खा , फरीदपुर विधानसभा प्रत्याशी विशाल सागर आदि कांग्रेस जनों ने मुबारकबाद दी ।