

RGAन्यूज़
UP Chunav 2022 सूबे में कांग्रेस लंबे समय से वनवास काट रही है। अलीगढ़ की सात विधानसभा सीट पर कांग्रेस की पैनी नजर है। चर्चा है कि जल्द ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा व कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार अलीगढ़ आएंगे।
सूबे में लंबे समय से वनवास काट रही कांग्रेस इस बार कोई कसर नहीं छोड़ रही।
अलीगढ़, । UP Chunav 2022 सूबे में लंबे समय से वनवास काट रही कांग्रेस इस बार कोई कसर नहीं छोड़ रही। सभी सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ रही हैं। प्रत्याशी व पार्टी के तमाम नेता खुद जनसंपर्क कर ही रहे हैं। कोई कमी न रह जाए, इसके लिए स्टार प्रचारक भी बुलाने की तैयारी है। इनमें राष्ट्रीय महासचिव यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा व कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का नाम प्रमु
अलीगढ़ में कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत
कांग्रेस ने विधानसभा सीट से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पूर्व विधायक विवेक बंसल को प्रत्याशी बनाया है। बंसल की 2012 के चुनाव में करीब 600 मतों के अंतर से ही हार हुई थी। इस बार वे पूरी ताकत झोंके हुए हैं। शहर में कांग्रेस ने एएमयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सलमान इम्तियाज पर दांव लगाया है। जिला बदर की कार्रवाई के बाद से ही कांग्रेस यहां काफी मुखर होकर लड़ रही है। इस तरह कोल व शहर पर कांग्रेस सीधे मुकाबले में दिख रही है।
जीत के लिए पूरी ताकत से लगे हैं प्रत्याशी
बरौली से कुंवर गौरांग देव, अतरौली से धर्मेंद्र लोधी, छर्रा से अखिलेश शर्मा, खैर से मोनिका सूर्यवंशी व इगलास में प्रीति धनगर पर भरोसा जताया है। सभी प्रत्याशी जीत के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। कई सीटों पर सीधे मुकाबले में आने से कांग्रेस के नेता काफी उत्साहित भी हैं। केवल पार्टी के किसी बड़े नेता के अलीगढ़ न आने से कांग्रेसियों में कुछ मायूसी दिख रही है। क्योंकि, दूसरे दलों के कई बड़े नेता यहां का दौरा कर चुके हैं। जिलाध्यक्ष ठा संतोष सिंह जादौन ने बताया कि आचार संहिता के चलते किसी नेता की जनसभा नहीं हो पाई। 30 के बाद नए नियमों के आधार पर कार्यक्रम तय होंगे। प्रियंका गांधी वाड्रा व कन्हैया कुमार को लाने की तैयारी है। दोनों ही नेता जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं।