मोदी ने दिखाई अलीगढ़ की बदलती तस्वीर, जानें और क्‍या बोले पीएम मोदी

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़

अलीगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रैली के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने पांच साल पहले का अलीगढ़ और आज के अलीगढ़ के बारे में बताया। कहा डिफेंस कारीडोर से युवाओं को रोजगार मिलेगा। विकास के क्षेत्र में अलीगढ़ और अधिक चमकेगा।

पीएम मोदी ने कहा, अलीगढ़ का ताला, मेरठ का कैंची उद्योग सशक्त हो रहे हैं।

अलीगढ़। चुनावी माहौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कभी सलाह देते नजर आए तो कभी सचेत करते दिखे। अलीगढ़ की बदलती तस्वीर पर की ओर इशारा करते हुए विकास की योजनाओं पर बात की तो पिछली सरकार पर निशाना साधने से भी नहीं चूके। उन्होंने अलीगढ़ की बदलती तस्वीर दिखाई। बोले, पहले अलीगढ़ से दिल्ली कितना दूर लगता था। दिल्ली से अलीगढ़ जाने की बात होती तो माथे पर पसीना आ जाता था। तब क्या संसाधन थे। पांच साल पहले कनेक्टीविटी के क्या साधन थे। डबल इंजन की सरकार ने जमीन पर काम किया। दिल्ली से अब अलीगढ़ की दूरी अधिक नहीं लगती है। 2017 से पहले जो सरकार थी, उसने एक्सप्रेस-वे के नाम पर कैसी लूट मचाई। अफवाहों की राजनीति करने वाले ये वही नेता हैं, जिन्होंने चीनी मिलों पर ताले लगा दिए। उन्हें अलीगढ़ ताले लगाने के लिए याद आया। यूपी के लोगों ने ये मन बना लिया है कि दंगाइयों, माफियाओं को पर्दे के पीछे रहकर के प्रदेश की सत्ता हथियाने नहीं देंगे।

एक घंटे किया वर्चुअल संवाद

प्रदेश के पांच जिलों के मतदाताओं से करीब एक घंटे वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान सात बार अलीगढ़ का नाम लिया। यहां के कारोबार को लेकर भविष्य की उम्मीदें बताईं। कहा, अलीगढ़ का ताला, मेरठ का कैंची, स्पोट््र्स उद्योग सरकार के प्रयासों से और सशक्त हो रहे हैं। इन्हें वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट अभियान से भी मदद मिल रही है। कोरोना काल में अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप के नाम पर विश्वविद्यालय बनना शुरू हुआ। अलीगढ़ में डिफेंस कारिडोर का काम शुरू हो गया है। वो इस क्षेत्र में छोटे उद्योगों को बहुत मदद करेगा। इससे युवाओं के लिए भी रोजगार के नए अवसर बनेंगे।

राजा महेंद्र प्रताप और कल्याण को किया याद

प्रधानमंत्री ने संवाद के शुरुआत में राजा महेंद्र प्रताप ङ्क्षसह व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण ङ्क्षसह को याद किया। बोले, ये पूरा क्षेत्र चौधरी चरण ङ्क्षसह, राजा महेंद्र प्रताप ङ्क्षसह, मेजर ध्यानचंद जैसे अनेक व्यक्तित्वों की कर्मभूमि और जन्मभूमि रहा है। इस क्षेत्र में कल्याण सिंह के रूप में एक विजनरी समर्पित, दलित, गरीबों, वंचितों, पिछड़ों के लिए काम करने वाला जन प्रतिनिधि देश को दिया। राजा महेंद्र प्रसात ङ्क्षसह ने आजादी के आंदोलन में अहम रोल निभाया। उनके नाम से अलीगढ़ में विवि का निर्माण शुरू हो चुका है

दंगे से रुक गया था अलीगढ़ का विकास

मोदी से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अलीगढ़ का जिक्र करके कार्यकर्ताओं के दिल को छू लिया। सीएम ने कहा, जाट आइकन राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम से विश्वविद्यालय की सितंबर में स्थापना कर बड़ी सौगात दी। डिफेंस कारिडोर भी अलीगढ़ में बनने जा रहा है। सपा की सरकार बनी तो ये विकास कार्य रुक जाएंगे, इसलिए हमें सपा के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है। अलीगढ़ का नाम लेते हुए योगी ने कहा कि यहां पहले दंगे होते थे, असुरक्षा थी, बहन-बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं। व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हो जाते थे। प्रदेश सरकार ने इन हालातों से उबारा है। अब दंगे बंद हो गए। बहन-बेटियों की इज्जत भाजपा में ही सुरक्षित है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.