बदायूं में अखिलेेेश यादव बोले, दोबारा सत्‍ता में आई भाजपा तो नहीं बचेगा संविधान व लोकतंत्र

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

UP Vidhan Sabha Election 2022 मंच पर पहुंचते ही पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी के अभिवादन के साथ संबोधन शुरू किया। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लाल टोपी दिख रही है। 10 मार्च को आने वाला परिणाम पहले चरण में ही आ 

UP Vidhan Sabha Election 2022: सपा अध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव बदायूं के इस्‍लामनगर प

बरेली, । चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सपा अध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव बदायूं के इस्‍लामनगर पहुंचे। यहां उन्‍होंने सहसवान विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा सरकार की खामियां और अपने वादे गिनाए। अखिलेश के निशाने पर मुख्‍य रूप से सीएम योगी ही रहे। उन्‍होंने कहा भाजपा को दोबारा सत्‍ता में आने नहीं देना है। अगर वो फिर आ गए तो संविधान व लोकतंत्र नहीं बचेगा। यह लोकतंत्र को बचाने का 

मंच पर पहुंचते ही पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी के अभिवादन के साथ संबोधन शुरू किया। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लाल टोपी दिख रही है, जनसमूह और उत्साह नजर नहीं आ रहा। 10 मार्च को आने वाला परिणाम पहले चरण में ही आ गया। जनता ने 10 फ़रवरी को ही बता दिया गठबंधन की सरकार आ रही है। जनता से पूछा अब दूसरे चरण में 14 फरवरी को किसे वोट देंगे। सवालिया अंदाज मे कहा बताओ सफाया होने जा रहा कि नहीं। कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को खाद की जगह लाठियां मिलीं।  जबसे सरकार में आये मंहगाई हावी है। पेट्रोल डीजल की महंगाई ने लोगों की गाड़ी रोक दी। सपा पर सबको भरोसा है भाजपा से सावधान रहने की जररूरत है। अबकी इन्हें मौका नहीं देना, अगर आ गए तो पेट्रोल 200 के पार जाएगा। वो अभी गर्मी निकालने की बात कह रहे हैं, चुनाव के बाद उनके कार्यकर्ता ही ठंडे पड़ जाएंगे। बीजेपी के नेता स्तर देख कर झूठ बोल रहे हैं। छोटा नेता छोटा झूठ, बड़ा नेता 

पूर्व सीएम ने कहा कि  किसानों की आय कहा दोगुनी हुई। सपा सरकार आने पर युवाओ के लिए भर्ती और रोजगार की व्यवस्था होगी। भाजपा सरकार में किसी को स्मार्ट फोन नहीं मिला। कह रहे हैं लैपटाप बांट दिए लेकिन, किसे मिले यह नहीं पता। दरअसल बाबा मुख्‍यमंत्री लैपटाप इसलिए नहीं बांटते क्‍योंकि वो चलाना ही नहीं जानते। सुनने में आया कि अब वह मोबाइल भी नहीं चला पा रहे। प्रदेश को आगे ले जाने का चुनाव है मजबूत करने का चुनाव है। यह दोबारा सत्ता में आये तो संविधान और लोकतंत्र नहीं बचेगा।  यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचने का है। सपा सरकार आने पर 300 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी। तीन काले कानून लाये थे, जाने कितने किसान मर गए। किसानों की एकता थी कि उन्हें पीछे हटना पड़ा। एमएसपी नहीं लागू कर रही। धान में लूट हुई। फसल की कीमत नहीं मिल रही। खूब पेपर लीक हुए परीक्षा रद्द कर दीं। सपा सरकार आने पर पुलिस, शिक्षक, फौज और जहां पद खाली हैं उनकी भर्ती नि

अखिलेश ने कहा कि कोरोना काल में मजदूर पैदल पैदल गांव पहुंचे। मजदूरों को बेसहारा छोड़ दिया। कई की जान चली गई पर कोई मदद नहीं मिली। सपाइयों ने घर घर जाकर मदद पहुंचाई। सरकार दवा नहीं दे पाई, बेड नहीं थे, ऑक्सीजन के अभाव में लोगों की जान चली गयी।  सरकार चाहती तो जान बचा सकती थी। उस सरकार को भगाने के लिए ये चुनाव है। कोरोना काल मेंं कई छोटे बड़े व्यापारी सड़क पा आ गए। अपने विधायकों की जान नहीं बचा पाए।  जिस सरकार की वजह से लोगों की जान गई है उसे वोट न करें। सहसवान के लोगों से निवेदन करता हूँ कि यहां से सपा को ही जिताएं भारी बहुमत से जिताएं।  ये लोकसभा बदांयू है जहां सबसे ज्यादा विकास सपा ने कराए हैं। 100 नंबर वाली गाड़ी, एम्बुलेंस समाजवादी लाए। मेडिकल कॉलेज और तमाम सड़कें बनाई। भाजपा को हटाने के लिए वोट करोगे कि नहीं करोगे। बाबा साहब के संविधान को बचाना है तो आंबेडकर वादियों को भी हमारा साथ देना होगा।  जिला पंचायत चुनाव में कैसी लूट जी थी याद है।  सब भूलकर खाली समाजवादी पार्टी के साईकिल चुनाव चिन्ह को याद रखना।  हमने सभी को एक साथ जोड़ कर भाजपा को सरकार से हटाने का संकल्प लिया था। मेंथा किसानों के आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.