RGAन्यूज़
UP Assembly Election 2022 फिरोजाबाद में जनसभा संबोधित करने पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी। इससे पहले मैनपुरी के भोगांव में किया था जनता को संबोधित। कहा भाजपा डराती है नफरत फैलाती है। मतदान करने महिलाएं हिजाब पहन कर
फिरोजाबाद में जनसभा को संबोधित करते ओवैसी।
आगरा,। असदुद्दीन ओवैसी ने फिरोजाबाद में सपा प्रत्याशी के लिए कहा कि जिसने अपने 30 साल पुराने दोस्तों को धोखा दिया, कुरान की झूठी कसमें खाई चुनाव जीतने के बाद वह आपको भी धोखा देगा। अजीम भाई जो पहले अखिलेश का कलमा पढ़ते थे टिकट नहीं मिली तो दौड़कर हाथी पर बैठ गए उसके बाद जनता संवाद किया। क्या सपा को वोट दोगे ? क्या हाथी की सवारी करोगे जनता ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद ओवैसी मजदूरों से बोले की बाबू सिंह कुशवाहा को मुख्यमंत्री बनाइए इसके बाद आप 8 घंटे काम करेंगे। बाबू सिंह को हम नहीं छोड़ेंगे सपा भाजपा बसपा सुन लो, हम अभी आए हैं और लोकसभा के चुनाव में भी आएंगे। भाजपा डराती है, नफरत फैलाती है सपा और बसपा भी यही काम करती है। हमें मोहब्बत कायम करना है। अगर मोहब्बत कायम करनी है तो बबलू को जीता दो चुनाव जीतने के बाद हम फिर आएंगे। इसी मैदान में विस्तार से बात होगी। सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा 2014 2017 और 2019 में हार चुकी है। अभी यदि आप सपा बसपा को वोट देंगे तो भाजपा को रोक नहीं पाओगे। ओवैसी ने हिजाब मामले में कहा कि मां बहने 20 तारीख को मतदान करने जाएं तो बुर्का और नकाब पहन कर जाएं किसी से डरने की जरूरत नहीं है । बताओ क्या नारा लगाओगे तो जनता ने कहा अल्लाह हू अक
मैनपुरी के भाेगांव में जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने सपा और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने केंद्र और राज्य की सरकार को जुमले की सरकार बताया। सभा में मौजूद लोगों को सपा सरकार के कारनामे गिनाए। उन्होंने कहा कि मजलिस और मोर्चा सत्ता में आता है तो तीन डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे, इनमें एक मुस्लिम और दो पिछड़े वर्ग से होंगे। ओवैसी ने कहा कि बीजेपी झूठे वादों पर भरोसा करती है , जबकि समाजवादी पार्टी मौकापरस्त है। बाबा ने तो चार टांग के जानवर छोड़ दिए हैं। जिससे सभी परेशान हैं। ओवैसी रविवार दोपहर मैनपुरी जिले के भोगांव कस्बा के नेशनल डिग्री कॉलेज में जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा के साथ सभा संबोधित करने आए थे। ओवैसी ने कहा कि अब तक ऐसे लोगों की सरकार रही जिन्होंने मुस्लिम और पिछड़ों को अधिकारों से वंचित रखा। अधिकार अगर लेने हैं तो भागीदारी करें, मोर्चा को सत्ता दिलाने का
जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने पार्टी के प्रत्याशी रूपेंद्र सिंह शाक्य को जिताने की अपील करते हुए सभा में मौजूद लोगों से कहा अब तक प्रदेश में रही सरकारों ने पिछड़ों का हक छीना है, मुस्लिमों को भी हक नहीं दिया। उन्होंने समाजवादी पार्टी की दबंगई पर निशाना साधते हुए कहा कि इटावा के भरथना में उनकी पार्टी के प्रत्याशी और समर्थकों को पीटा जा रहा है। सत्ता से पहले यह हाल सपा का है। भाजपा भी अधिकार छीनने में रहती है, इसलिए इन दोनों पार्टियों से लोगों को सावधान रहना
मैनपुरी के बाद फिरोजाबाद जिले में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सपा प्रत्याशी छुट्टन के लिए छुट्टी दे दो और बसपा प्रत्याशी शाजिया हसन को घर बिठा दो। मैं किसी धर्म या समाज के खिलाफ नहीं। अगर होता तो मेरे ऊपर चार चार गोलियां चलीं, मैंने नहीं कहा कि गोली मारने वाले किस धर्म या जाति के थे। मैंने यही कहा कि नफरत को मिटाओ। अगर नफरत को मिटाना है मोहब्बत को कायम करना है तो पतंग को वोट