ये कैसी संवेदनशीलता, पुलिस ने सात घंटे बाद लिखा सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा, दहशत में पीड़िता

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद टूंडला थाने में शाम सात बजे पहुंच गई थी पीड़िता रात 2.07 मिनट पर एत्मादपुर में दर्ज हुआ मुकदमा। तीन घंटे तक टूंडला और चार घंटे तक एत्मादपुर थाने में पुलिस ने पीड़िता से की पू

दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आागरा,। महिला संबंधी अपराध में पुलिस कितनी संवेदनशील है? यह रविवार रात को हाईवे पर छात्रा से हुए सामूहिक दुष्कर्म में देखने को मिला। आगरा और फिरोजाबाद के दो थानों में सात घंटे तक छात्रा से पूछताछ की गई। शुरुआत में पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर पीड़िता को सवालों से शर्मसार करती रही। देर रात पुलिस ने एत्मादपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया।

बुढ़िया का ताल क्षेत्र में हुआ सामूहिक दुष्कर्म

टूंडला निवासी छात्रा से रविवार को एत्मादपुर के बुढ़िया का ताल क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। आरोपितों ने घटना के बाद छात्रा को टूंडला थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे छोड़ दिया था। इसके बाद छात्रा दहशत में आ गई। वह अपने घर पहुंची और स्वजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद शाम सात बजे वह स्वजन के साथ टूंडला थाने में पहुंच गई। वहां पुलिस को घटना की जानकारी दी। मगर, पुलिस उसके बयानों पर शक करती रही। रात करीब साढ़े नौ बजे टूंडला थाने से एत्मादपुर थाने में घटना की सूचना दी गई। इसके बाद टूंडला पुलिस पीड़िता को लेकर एत्मादपुर पहुंच गई

यहां एसपी पश्चिम और सीओ भी पहुंचे। पीड़िता को घटनास्थल पर ले जाकर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इसके बाद थाने में भी छात्रा से कई घंटे तक पूछताछ चलती रही। छात्रा ने आरोपितों का सुराग दे दिया। इसके बाद रात 2.07 मिनट पर पुलिस ने एत्मादपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया।

हाईवे पर दूसरी दुस्साहसिक घटना

मार्च 2021 में एत्मादपुर निवासी विवाहिता के साथ उसके पति के सामने झरना नाले पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। इस दौरान आरोपितों ने आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया था। पीड़िता दूसरे दिन छलेसर चौकी पर पहुंची थी। पुलिस ने उसे टरका दिया था। बाद में मुकदमा लिखा गया था। तीनों आरोपित जेल भेजे गए थे। ऐसा ही बीकाम छात्रा के मामले में

ऐसे तो हो सकती हैं और घटनाएं

एत्मादपुर क्षेत्र में आटो चालक और उसके दोस्तों ने छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म और लूट की। आटो चालक अपराधी निकला। वह जमानत पर जेल से छूटा था।आशंका है कि इस तरह के आैर भी अपराधी आटो चालक बन गए हों। इनके सत्यापन की कोई व्यवस्था नहीं है। हाईवे पर ये और भी बढ़ी घटनाएं कर सकते

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.