

RGAन्यूज़
Ukraine Russia Hindi Latest News यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग के बीच भारतीय छात्रों को अपने देश लाने का सिलसिल अभी भी जारी है। वहीं चंडीगढ़ के अब तक 56 छात्रों को वापस सही सलामत शहर लाया जा च
चंडीगढ़ के कुल 103 लोग यूक्रेन में फंसे हुए थे। फाइल फोटो
चंडीगढ़। Ukraine-Russia War: यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग को करीब दो सप्ताह का समय होने वाला है। ऐसे में यूक्रेन में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने का अभियान भी लगातार जारी है। मुश्किल हालात में यूक्रेन में फंसे चंडीगढ़ के लोगों व स्टूडेंट्स को भी सही सलामत वापस लाया गया है। चंडीगढ़ के 58 स्टूडेंट्स में अब तक 56 की वतन वापसी हो चुकी हैं। प्रशासनिक दावे के अनुसार दो स्टूडेंट्स ऑन द वे हैं, वे भी जल्द ही सकुशल अपने घर पहुंच जाएंगे। इससे पहले दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू होने के बीच वहां फंसे बच्चों को लेकर परिजनों में हताशा बढ़ने पर डोर-टू-डोर एरिया थाना प्रभारी अपनी टीम सहित जाकर उनके बारे में जानकारी जुटा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने सभी की जानकारी लिखित लेकर प्रशासन को सौंपी थी। इसमें परिवार के साथ चंडीगढ़ में रहने वाले मूलरूप से हरियाणा और पंजाब के स्टूडेंट्स भी शामिल हैं
एक मार्च को विदेश मंत्रालय ने चंडीगढ़ के 103 लोगों की यूक्रेन में फंसे होने की सूचना यूटी प्रशासन को भेजी थी।जिसे एसपी सिटी केतन बंसल के निर्देशानुसार यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के घर पुलिस टीम को जानकारी जुटाने के लिए भेजा जा रहा था। इनसे सबसे ज्यादा संख्या एमबीबीएस करने वाले स्टूडेंट्स की है। पुलिस ने सभी के नाम, नंबर, एड्रेस सहित जानकारी परिजनों से हासिल
हेल्पलाइन नंबर की डिटेल
चंडीगढ़ प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 112 जारी किया था, ताकि वह लोग जिनके रिश्तेदार या बच्चे यूक्रेन में फंसे हो उनके बारे में जानकारी उक्त नंबर पर प्रशासन को भेज सकें। इसके बाद उनकी जानकारी विदेश मंत्रालय के साथ साझा की गई थी। वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट पर भी चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से एक हेल्पडेस्क स्थापित किया है, जिससे यहां लोगों को मदद मिल सके। प्रशासन अपने स्तर पर जरूरी कदम उठा रहा है। हेल्पलाइन 112 पर यूक्रेन और इसके साथ लगते देशों में भारतीय लोगों की जानकारी लगातार मिल रही