लखनऊ में सात सीटों पर भाजपा का कब्जा, दो मंत्री सहित पूर्व पुलिस अधिकारी राजेश्वर भी जीते

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

up election result 2022 नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने पूर्वी से और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने कैंट से आसान जीत दर्ज की। आशुतोष ने सपा के अनुराग भदौरिया को 69 हजार मतों से हराते हुए जिले में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के साथ ही हैट्रिक भी लगाई

up election result 2022: विधानसभा के सामने मुख्यमंत्री योगी का जोरदार स्वागत किया गया

लखनऊ, । भाजपा का गढ़ माने जाने वाले लखनऊ में फिर भगवा लहराया लेकिन प्रचंड जीत के बावजूद शहरी इलाकों में उसे थोड़ा झटका जरूर लगा। शहरी क्षेत्र की पांच में से दो सीटें सपा ने छीन लीं, लेकिन ग्रामीण मतदाताओं ने चारों सीटें पार्टी की झोली में डालकर नई इबारत लिखी। यहां दो केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही प्रदेश के दो कैबिनेट मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र लखनऊ और केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्रों की नौ विधानसभा सीटों में भाजपा अपना पिछला प्रदर्शन तो नहीं दोहरा पाई लेकिन कड़ी चुनौती के बावजूद सात सीटों पर झंडा फहराने में कामयाब रही। 2017 में भाजपा ने नौ में आठ सीटें हासिल की थ

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने पूर्वी से और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने कैंट से आसान जीत दर्ज की। आशुतोष ने सपा के अनुराग भदौरिया को करीब 69 हजार मतों से हराते हुए जिले में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के साथ ही हैट्रिक भी लगाई। इस चुनाव में भाजपा के लिए सबसे खास मोहनलालगंज सुरक्षित सीट रही। भाजपा ने नए चेहरे युवा अमरेश कुमार को उतारा और पहली बार जीत दर्ज कर एक बड़ा सियासी संदेश भी दिया। यहां पर अमरेश ने पूर्व सांसद और कद्दावर नेता सुशीला सरोज को हराया। भाजपा यहां अब तक विधानसभा चुनाव में कभी जीत दर्ज नहीं कर पायी थी, पिछले चुनाव में तो तीसरे नंबर प

ग्रामीण इलाके की एक और सीट बख्शी का तालाब में भी भाजपा ने नया प्रत्याशी उतारकर मैदान मारा। मौजूदा विधायक अविनाश त्रिवेदी की जगह पुराने कार्यकर्ता योगेश शुक्ला पर दांव लगाया जो कामयाब रहा। योगेश ने साइकिल सवार पूर्व विधायक गोमती यादव को 33 हजार से भी अधिक मतों से हरा दिया। चुनाव से पहले ही सरोजनीनगर विधानसभा सीट पर पति-पत्नी की रार ने संगठन के सामने चुनौती खड़ी कर दी थी। मंत्री स्वाती सिंह और उनके पति प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष दयाश्ंाकर के बीच टिकट की खींचतान ने तूल पकड़ा। आलाकमान ने दोनों को दरकिनार करते हुए पुलिस की नौकरी छोड़ राजनीति में आए राजेश्वर सिंह को मैदान में 

संगठन के फैसले को सही साबित करते हुए राजेश्वर सिंह ने समाजवादी पार्टी सरकार के पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र को 56186 के बड़े अंतर से हराया। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार के कारण लाभार्थी वर्ग के बीच सबसे लोकप्रिय पार्टी बनकर उभरी भाजपा ने जिले की दूसरी सुरक्षित सीट मलिहाबाद में दोबारा कमल खिलाने में फिर कामयाबी हासिल की। केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर की पत्नी जय देवी यहां से उम्मीदवार थीं। कौशल की प्रतिष्ठा भी इस सीट से जुड़ी थी। जयदेवी ने नजदीकी मुकाबले 

जिले की नौ सीटों में सबसे चौंकाने वाले नतीजे मध्य और पश्चिम विधानसभा की सीटें रहीं। गत चुनाव में मध्य सीट से कानून मंत्री ब्रजेश पाठक विधायक थे लेकिन इस बार वह कैंट चले गए। यहां से भाजपा ने पार्षद रजनीश गुप्ता को उतारा था। इसी तरह मिश्रित आबादी वाली सीट लखनऊ पश्चिम में भी भाजपा को झटका लगा। यहां संगठन से जुड़े अंजनी श्रीवास्तव पर दांव लगाया जो साइकिल पर सवार अरमान खान का रास्ता नहीं रोक पाए। उत्तर सीट पर नीरज बोरा को संघर्ष करना पड़ा लेकिन जीत

लखनऊ में सभी विधानसभा की स्थिति

विधानसभा 168 मलिहाबाद से 10 प्रत्याशी

  • 1 इन्दल कुमार इंडियन नेशनल कांग्रेस-2142
  • 2 जय देवी भारतीय जनता पार्टी-106372
  • 3 जगदीश बहुजन समाज पार्टी-25914
  • 4 सुरेंद्र कुमार समाजवादी पार्टी-96627
  • 5 जय बन्धु बहुजन मुक्ति पार्टी-950
  • 6 नीलम सरोज बहुजन आवाम पार्टी-410
  • 7 रूपेन्द्र कुमार आजाद समाज पार्टी-1015
  • 8 रमेश कुमार जन अधिकार पार्टी-1145
  • 9 अजय कुमार रावत निर्दलीय-1983
  • 10 अच्छे लाल निर्दलीय-898

विधानसभा 176 मोहनलालगंज से 11 प्रत्याशी

 

  • 1 अमरेश कुमार भारतीय जनता पार्टी-107089
  • 2 देवेंद्र कुमार बहुजन समाज पार्टी-31623
  • 3 ममता चौधरी इंडियन नेशनल कांग्रेस-2990
  • 4 सुशीला सरोज समाजवादी पार्टी-90541
  • 5 जितेंद्र कुमार रावत समाज सेवक पार्टी-1121
  • 6 ब्रजेश कुमार विक्रम आम जनता पार्टी-483
  • 7 श्रवण कुमार भारतीय धर्म निर्पेक्ष पार्टी-501
  • 8 सूरज कुमार रावत आम आदमी पार्टी-7058
  • 9 संजय कुमार सुरक्षा समाज पार्टी-755
  • 10 हेमन्त कुमार बहुजन मुक्ति पार्टी-577
  • 11 फौजदार प्रसाद निर्दलीय-691

विधानसभा 174 मध्य 13 प्रत्याशी

 

  • 1 आशीष चंद्रा बहुजन समाज पार्टी-6114
  • 2 रजनीश कुमार गुप्ता भारतीय जनता पार्टी-92545
  • 3 रविदास मेहरोत्रा समाजवादी पार्टी-103366
  • 4 सदफ ज़फ़र इंडियन नेशनल कांग्रेस-2901
  • 5 गौरव वर्मा शिवसेना-132
  • 6 धर्मेंद्र गुप्ता वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल-63
  • 7 नदीम अशरफ आम आदमी पार्टी-751
  • 8 राम कुमार समाज सेवक पार्टी-195
  • 9 राम सुंदर भूषण पच्चासी परिवर्तन पार्टी-126
  • 10 विक्रांत मोहन श्रीवास्तव भारतीय जन मोर्चा पार्टी-129
  • 11 सलमान सिद्दीकी एआईएमआईएम-613
  • 12 किशोरी लाल निर्दलीय-167
  • 13 मो जफर कुरैशी निर्दलीय-259

विधानसभा 169 बक्शी का तालाब से 12 प्रत्याशी

 

  • 1 गोमती यादव समाजवादी पार्टी-120134
  • 2 योगेश शुक्ला भारतीय जनता पार्टी-147922
  • 3 ललन कुमार इंडियन नेशनल कांग्रेस-9056
  • 4 सलाउद्दीन बहुजन समाज पार्टी-35168
  • 5 अरविंद कुमार लोक बन्धु पार्टी-513
  • 6 ऋषि जयसवाल गांधियन पीपुल्स पार्टी-621
  • 7 किशोर कुमार किशोर राज पार्टी-331
  • 8 पंकज कुमार सिंह राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी-362
  • 9 बलराम समदर्शी समाज पार्टी-588
  • 10 विपिन कुमार त्यागी मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल-484
  • 11 श्यामू सबका दल यूनाइटेड-634
  • 12 सुनील कुमार आज़ाद समाज पार्टी (काशीराम) 1066

विधानसभा 175 कैंट से 11 प्रत्याशी

 

  • 1 अनिल पांडेय बहुजन समाज पार्टी-10426
  • 2 दिलप्रीत सिंह विर्क डीपी इंडियन नेशनल कांग्रेस-6510
  • 3 ब्रजेश पाठक भारतीय जनता पार्टी-108147
  • 4 सुरेंद्र सिंह गांधी समाजवादी पार्टी-68635
  • 5 अजय कुमार आम आदमी पार्टी-1614
  • 6 अजय कुमार सिंह राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी-151
  • 7 आशीष सक्सेना जनता दल यूनाइटेड-118
  • 8 रजनीकांत दुबे समाज सेवक पार्टी-178
  • 9 सचितानंद श्रीवास्तव जनता ब्रिगेड पार्टी-364
  • 10 सत्येंद्र कुमार तिवारी राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी-191
  • 11 निगमेंद्र मिश्रा निर्दलीय-165

विधानसभा 170 सरोजनीनगर सीट 14 प्रत्याशी

 

  • 1 अभिषेक मिश्रा समाजवादी पार्टी-104440
  • 2 मो जलीस खान बहुजन समाज पार्टी-33364
  • 3 राजेश्वर सिंह भारतीय जनता पार्टी-160626
  • 4 रुद्र दमन सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस-19711
  • 5 सत्य नारायण कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया-1795
  • 6 अनिल कुमार गिरी अपना भारतीय सनातन पार्टी-435
  • 7 अरविंद सिंह राष्ट्रीय तीसरा विकल्प पार्टी-247
  • 8 चन्द्रशेखर वर्मा जन अधिकार पार्टी-451
  • 9 जितेंद्र कुमार बहुजन मुक्ति पार्टी-307
  • 10 प्रताप चंद्रा राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी-429
  • 11 रमा शंकर भीम मानवतावादी क्रांति दल-327
  • 12 रामवरन सिंह राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी-443
  • 13 रोहित श्रीवास्तव आम आदमी पार्टी-2427
  • 14 शारदा प्रताप शुक्ला निर्दलीय-807

विधानसभा 171 लखनऊ पश्चिम से 11 प्रत्याशी

  • 1 अरमान खान समाजवादी पार्टी-124497
  • 2 अंजनी कुमार श्रीवास्तव भारतीय जनता पार्टी-116313
  • 3 कायम रज़ा खान बहुजन समाज पार्टी-10081
  • 4 शहाना सिद्दीकी इंडियन नेशनल कांग्रेस-2796
  • 5 अतुल तिवारी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी-178
  • 6 कांति पांडेय राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी-113
  • 7 कायनात सिद्दीकी जन अभियान पार्टी-158
  • 8 राजीव बक्शी आम आदमी पार्टी-1294
  • 9 राहुल गुप्ता निर्दलीय-605
  • 10 विनय शुक्ला निर्दलीय-243
  • 11 मो हनीफ खान निर्दलीय-728

विधानसभा 172 लखनऊ उत्तर से 13 प्रत्याशी

  • 1 अजय कुमार श्रीवास्तव इंडियन नेशनल कांग्रेस-3236
  • 2 डॉ नीरज बोरा भारतीय जनता पार्टी-139159
  • 3 पूजा शुक्ला समाजवादी पार्टी-105206
  • 4 मो सरवर मलिक बहुजन समाज पार्टी-3945
  • 5 अमित श्रीवास्तव आम आदमी पार्टी-1366
  • 6 कौशल किशोर मौलिक अधिकार पार्टी-192
  • 7 नूर मो वारसी गांधियन पीपुल्स पार्टी-95
  • 8 ब्रजेश चन्द्र अवस्थी मेरा अधिकार पार्टी-79
  • 9 रानी सिद्दीकी सोशलिस्ट पार्टी-82
  • 10 संजय सिंह राणा सर्वधर्म पार्टी-247
  • 11 अरविंद शुक्ला निर्दलीय-206
  • 12 पंकज शर्मा निर्दलीय-644
  • 13 सर्वेश कुमार गुप्ता निर्दलीय-299

विधानसभा 173 लखनऊ पूर्व से 14 प्रत्याशी 

  • 1 अनुराग सिंह भदौरिया समाजवादी पार्टी-84197
  • 2 आशीष कुमार सिन्हा बहुजन समाज पार्टी-9834
  • 3 आशुतोष टण्डन गोपाल जी भारतीय जनता पार्टी-152928
  • 4 मनोज तिवारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस-4485
  • 5 अविनाश भारती आज़ाद समाज पार्टी-680
  • 6 आलोक सिंह आम आदमी पार्टी-2688
  • 7 दिलीप कुमार रस्तोगी बहुजन मुक्ति पार्टी-81
  • 8 नैमिष प्रताप नारायण सिंह राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी-65
  • 9 विजय लक्ष्मी जयसवाल गांधियन पीपुल्स पार्टी-102
  • 10 विनय प्रकाश श्रीवास्तव भारतीय कृषक दल-118
  • 11 रविकांत झा लोक दल-112
  • 12 शिवा गुप्ता समाज सेवक पार्टी-208
  • 13 अनुरोध श्रीवास्तव निर्दलीय-238
  • 14 मृदुल कुमार श्रीवास्तव निर्दली

 

 

 

 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.